Advertisement

Box office report: हफ्तेभर में Crew और Aadujeevitham ने बटोरे इतने पैसे, जानें अब तक का कलेक्शन

Box office report: इन दिनों थिएटर्स में Crew और Aadujeevitham फिल्मों की धूम मची हुई है. दोनों फिल्में जबरदस्त कलेक्शन कर रही हैं. यहां जानें अब तक दोनों ने कितनी कमाई की.

Latest News
Box office report: हफ्तेभर में Crew और Aadujeevitham ने बटोरे इतने पैसे, जानें अब तक का कलेक्शन

Box office report: Crew & Adujeevitham

Add DNA as a Preferred Source

बॉक्स ऑफिस पर इन दिनों बॉलीवुड और साउथ की फिल्मों का धमाका जारी है. बीते हफ्ते बॉलीवुड फिल्म क्रू (Crew Box office collection) और साउथ फिल्म 'आदुजीविथम – द गोट लाइफ' (Aadujeevitham- The Goat Life box office collection) ने सिनेमाघरों में दस्तक दी थी. दोनों ही फिल्में खूब सुर्खियों बटोर रही हैं और कमाई के मामले में भी एक दूसरे को टक्कर दे रही हैं. ऐसे में एक हफ्ते में जानिए में दोनों फिल्मों ने कितना कलेक्शन (Crew vs Aadujeevitham box office report) किया है.

सबसे पहले बात करें बॉलीवुड फिल्म क्रू की तो, करीना कपूर, तब्बू और कृति सेनन स्टारर फिल्म ने धमाकेदार ओपनिंग की है. फिल्म रिलीज के 6 दिन बाद भी अच्छी कमाई कर रही है. बुधवार यानी 3 अप्रैल को क्रू ने 3.25 करोड़ रुपये कमाए जिससे इसका कुल कलेक्शन 40.70 करोड़ रुपये हो गया है. मेकर्स की नजरें अब आने वाले वीकेंड कलेक्शन पर टिकी है.

 Aadujeevitham का है ऐसा हाल

वहीं पृथ्वीराज सुकुमारन की सर्वाइवल ड्रामा फिल्म 'आदुजीविथम' ने अब तक भारत में 50 करोड़ रुपये की कमाई के करीब बढ़ रही है. रिलीज के एक हफ्ते के बाद इसने 43 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई की है. हालांकि अब इसके कलेक्शन में धीरे-धीरे गिरावट देखी जा रही है. ऐसे में आने वाले वीकेंड में कमाई बढ़ सकती है.


ये भी पढ़ें: Crew से पहले तब्बू ने इन 10 फिल्मों से मचाया था तहलका, OTT पर देख डालें


Crew ने पहले वीकेंड छापे नोट 

क्रू ने पहले दिन 9.25 करोड़, दूसरे दिन 9.75 करोड़, तीसरे दिन 10.5 करोड़ थी. वहीं अपने पहले वीकडे यानी मंडे को भी इसने अच्छी कमाई की और 4.2 करोड़ का बिजनेस किया और मंगलवार को 3.75 कमा डाले हैं. अब वीकेंड में इसकी कमाई अच्छी हो सकती है क्योंकि इस शुक्रवार थिएटर्स में कोई भी बड़ी फिल्म दस्तक नहीं देने वाली है.


ये भी पढ़ें: 'बड़े मियां छोटे मियां' के विलेन Prithviraj Sukumaran की इन 8 फिल्मों को बिल्कुल ना करें मिस


Shaitaan का ऐसा है अब हाल 

शैतान फिल्म को रिलीज हुए लगभग एक महीना होने को आ रहा है पर अब भी लोग इसे देखने सिनेमाघरों में पहुंच रहे हैं. हालांकि फिल्म की कमाई अब लाखों में रह गई है. इसने अब तक कुल 139.85 का कलेक्शन किया है.

DNA हिंदी अब APP में आ चुका है. एप को अपने फोन पर लोड करने के लिए यहां क्लिक करें.

देश-दुनिया की Latest News, ख़बरों के पीछे का सच, जानकारी और अलग नज़रिया. अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटरइंस्टाग्राम और वॉट्सऐप पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement