Advertisement
हिंदी न्यूज़एंटरटेनमेंट

Box office collection Day 1 : Kamal Haasan के आगे फेल हुई Akshay की फिल्म, पहले दिन की इतनी कमाई

Akshay Kumar की फिल्म Samrat Prithviraj की शुरुआत सुस्त रही. हालांकि उसी दिन रिलीज हुई Kamal Haasan की फिल्म Vikram बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही है.

Box office collection Day 1 : Kamal Haasan के आगे फेल हुई Akshay की फिल्म, पहले दिन की इतनी कमाई

Vikram Vs Samrat Prithviraj : विक्रम vs सम्राट पृथ्वीराज 

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: अक्षय कुमार (Akshay Kumar) की फिल्म सम्राट पृथ्वीराज (Samrat Prithviraj) बीते दिन रिलीज हो गई है. फिल्म को लेकर अक्षय को काफी उम्मीद थी पर लगता है ये फिल्म भी बॉक्स ऑफिस पर कमाल नहीं कर पाएगी. सम्राट पृथ्वीराज का पहले दिन का कलेक्शन उनकी इसी साल मार्च महीने में रिलीज हुई फिल्म ‘बच्चन पांडे’ से भी कम रहा है. पहले दिन की ओपनिंग निराशाजनक रही ऐसे में मेकर्स को उम्मीद है कि शायद ये फिल्म वीकेंड में अच्छी कमाई कर सके. वहीं उसी दिन रिलीज हुई कमल हासन (Kamal Haasan) की फिल्म 'विक्रम' (Vikram) अक्षय की फिल्म से कमाई के मामले में काफी आगे रही. 

यश राज फिल्मस (Yash Raj Films) के बैनर तले बनी फिल्म सम्राट पृथ्वीराज में अक्षय कुमार, मानुषी छिल्लर, सोनू सूद, संजय दत्त और मानव विज अहम रोल निभा रहे हैं. फिल्म का बजट करीब 300 करोड़ रुपये है और इसे भारत में करीब 5000 स्क्रीन्स पर रिलीज किया गया है. कयास लगाए जा रहे थे कि फिल्म पहले दिन कमाल दिखाते हुए 15 करोड़ के करीब कमा लेगी पर ओपनिंग डे के आंकड़ों में मेकर्स की उम्मीद तोड़ दी. फिल्म पहले दिन 10.50 करोड़ रुपये पर ही अटक गई. इसी के साथ ये फिल्म अक्षय कुमार की रिलीज हुई फिल्म ‘बच्चन पांडे’ के पहले दिन की कमाई के आंकड़े को भी नहीं छू पाई. बच्चन पांडे ने पहले दिन 13.25 करोड़ रुपये कमाए थे. हालांकि फिल्म बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप रही. 

ये भी पढ़ें: Akshay Kumar की फिल्म Samrat Prithviraj में खाली रहा सिनेमाघर? केआरके ने शेयर की फोटो

वहीं 3 जून को रिलीज हुई फिल्म 'विक्रम' की कमाई अक्षय कुमार की फिल्म 'सम्राट पृथ्वीराज' से काफी आगे है. विक्रम ने पहले दिन रिकॉर्ड तोड़ कमाई की है. फिल्म ने ओपनिंग डे 43 करोड़ कमाए. इस फिल्म में कमल हासन के अलावा विजय सेतुपति और फहाद फासिल भी लीड रोल में हैं. फिल्म का निर्देशन लोकेश कनगराज ने किया है.  फिल्म तमिल के अलावा हिंदी और तेलुगू में भी रिलीज हुई है.  

ये भी पढ़ें: Vikram Review: KGF 2-Pushpa के बाद 'विक्रम' ने मचाया धमाल, फैंस बोले- बननी चाहिए पार्ट 2

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों पर अलग नज़रिया, फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement