Advertisement
हिंदी न्यूज़एंटरटेनमेंट

Govinda: बॉलीवुड एक्टर गोविंदा को लगी गोली, ICU में कराया गया भर्ती

गोविंदा को इलाज के लिए CRITI केयर हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है. फिलहाल ICU में उनका इलाज चल रहा है. गोविंदा के पैर से लगी गोली को निकाल दिया गया है. डॉक्टरों की ओर से बताया गया है कि उनकी हालत स्थिर है.

Latest News
Govinda: बॉलीवुड एक्टर गोविंदा को लगी गोली, ICU में कराया गया भर्ती

Govinda (File Photo)

Add DNA as a Preferred Source

बॉलीवुड के एक्टर गोविंदा को उनके खुद के बंदूक से गोली लग गई है. गोली उनके पैर में लगी है. ये हादसा आज सुबह करीब 5 बजे हुआ है. दरअसल, वो कहीं बाहर जा रहे थे. निकलने से पहले वो अपना बंदूक चेक कर रहे थे. उसी दौरान उनके मिस फायर हुआ. उन्हें इलाज के लिए CRITI केयर हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है. फिलहाल ICU में उनका इलाज चल रहा है. गोविंदा के पैर से लगी गोली को निकाल दिया गया है. डॉक्टरों की ओर से बताया गया है कि उनकी हालत स्थिर है.

रिश्तेदारों ने पहुंचाया अस्पताल
बताया जा रहा है कि वो आईसीयू में भर्ती हैं. इस समय गोविंदा अपने घर पर अकेले मौजूद थे. तभी गलती से गोली चली और वो घायल हो गए. गोली उनके लाइसेंसी रिवॉल्वर से चली है. मीडिया में छपी रिपोर्टेस के मुताबिक गोली लगने के बाद उन्होंने अपने रिश्तेदारों को कॉल के माध्यम से इसकी सूचना दी. वो लोग फिर उनके घर पर पहुंचे और उन्हें अस्पताल पहुंचाया गया.


ये भी पढ़ें: बॉक्स ऑफिस पर वापसी को तैयार Akshay Kumar, खिलाड़ी कुमार की ये 6 फिल्में मचाएंगी धमाल


जांच में जुटी पुलिस 
इस घटना की सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची. पुलिस की तरफ से उनकी बंदूक को जब्त कर लिया गया. साथ ही पुलिस मौके की जांच कर रही है. इस घटना की खबर मिलते ही उनके फैंस चिंतित हो उठे. फैंस की ओर से गोविंदा की बेहतर सेहत के लिए लगातार प्राथनाएं की जा रही हैं.

ख़बर की और जानकारी के लिए डाउनलोड करें DNA App, अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगल, फेसबुक, x, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement