Advertisement

बॉडीगार्ड, ओवरकॉन्फिडेंस और ड्रामा—बिग बॉस 19 में तान्या मित्तल बनीं "ट्रोल्स की फेवरेट"

बिग बॉस 19 का आगाज़ होते ही घर के अंदर ड्रामे की शुरुआत हो गई है. शो की प्रतियोगी तान्या मित्तल इस वक्त सुर्खियों में हैं. वजह है उनका अलग अंदाज़ और बोलने का तरीका.

बॉडीगार्ड, ओवरकॉन्फिडेंस और ड्रामा—बिग बॉस 19 में तान्या मित्तल बनीं "ट्रोल्स की फेवरेट"

TANYA 

Add DNA as a Preferred Source

बिग बॉस 19 की शो में एंट्री लेते ही कंटेस्टेंट्स ने ड्रामा क्रिएट करना शुरू कर दिया है. लेकिन, इन सबके बीच सबसे ज्यादा जिस कंटेस्टेंट की चर्चा है, वह हैं तान्या मित्तल, जिन्होंने अपनी बातों से घरवालों के साथ-साथ दर्शकों को भी हैरान कर दिया है. पहले ही दिन तान्या ने घरवालों से कह दिया कि उन्हें नाम से न बुलाएँ, बल्कि ‘मैम’ या ‘बॉस’ कहकर पुकारें. उन्होंने साफ कहा कि लोग वैसे भी मुझे बॉस कहते हैं, तो आप भी मुझे मैम कहिए. सोशल मीडिया पर इस बात पर मीम्स और कमेंट्स की बाढ़ आ गई है और लोग उन्हें ट्रोल भी कर रहे हैं. कई लोगों ने उन्हें “ओवरकॉन्फिडेंट” और “मिस ओवरएक्टिंग” तक कह डाला.  जिसे देखकर दर्शक उन्हें जमकर ट्रोल कर रहे हैं.

बॉडीगार्ड और शान-ओ-शौकत का ज़िक्र

तान्या ने शो में अपनी लग्ज़री लाइफस्टाइल का ज़िक्र करते हुए कहा कि उनके पास बॉडीगार्ड्स हैं, जिन्होंने कुंभ मेले में सैकड़ों लोगों को बचाया था। उन्होंने यह भी कहा कि उन्हें अभी तक कोई धमकी नहीं मिली है. टीवी एक्ट्रेस अशनूर ने तो तान्या से सीधे सवाल किया कि अगर तुम्हें कोई खतरा ही नहीं है, तो फिर बॉडीगार्ड रखने की क्या ज़रूरत है? इस बहस के दौरान दोनों के बीच माहौल काफी गरम हो गया.

यह भी पढ़ें: Bigg Boss के इस सीजन में मिली थी शो छप्परफाड़ TRP, फैंस की मांग पर बढ़ाया गई थी शो टाइमिंग

घरवालों से टकराव और नामांकन

नामांकन टास्क के दौरान भी तान्या चर्चा में रहीं. उन्होंने एक्टर गौरव खन्ना को नामांकित करते हुए कहा कि मैं आपसे जलती हूँ क्योंकि आप सबको काम बांटकर खुद आराम से बैठे रहते हैं. वहीं, अशनूर को भी उन्होंने घेरते हुए कहा कि उनका एटीट्यूड दूसरों से अलग है. इन बयानों ने घर का माहौल और गर्म कर दिया. कई दर्शकों को यह सब ओवरड्रामेटिक लगा.

टीवी का नया मसाला ?

हालांकि, ट्रोलिंग के बीच एक सच्चाई ये भी है कि तान्या ने शो में एंटरटेनमेंट का तड़का जरूर लगा दिया है. उनके कारण घरवालों में बहस हो रही है. इससे माहौल भी बन रहा है और दर्शकों को बात करने का मुद्दा मिल रहा है. मीडिया रिपोर्ट्स तक में उन्हें ‘टीवी गोल्ड’ कहा गया है, यानी भले लोग उन्हें नापसंद करें लेकिन शो के लिए वो मसाला ज़रूर बन चुकी हैं.

अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगलफेसबुकx,   इंस्टाग्रामयूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement