Advertisement
हिंदी न्यूज़एंटरटेनमेंट

Sana Makbul बनीं Bigg Boss OTT सीजन 3 की विनर, ट्रॉफी के साथ हुई पैसों की बारिश

Bigg Boss OTT सीजन 3 को उसका विनर मिल गया है. इस सीजन का खिताब Sana Makbul ने अपने नाम किया है. उन्होंने ट्रॉफी के साथ कैश प्राइज भी जीता है.

Latest News
Sana Makbul बनीं Bigg Boss OTT सीजन 3 की विनर, ट्रॉफी के साथ हुई पैसों की बारिश

Bigg Boss OTT 3 winner Sana Makbul

Add DNA as a Preferred Source

लगभग 40 दिनों तक स्ट्रीमिंग एप जियो सिनेमा (Jio Cinema) पर चले बिग बॉस ओटीटी सीजन 3 (Bigg Boss OTT 3) को उसका विनर मिल गया है. 2 अगस्त की रात शानदार ग्रैंड फिनाले (Bigg Boss OTT 3 grand finale) का आयोजन हुआ, जिसमें विनर के नाम से परदा उठा. इस बार जनता ने सना मकबूल (Sana Makbul) को अपना विजेता चुना है. विनर बनने के बाद उन्हें बिग बॉस की चमचमाती ट्रॉफी दी गई. साथ ही उन्हें 25 लाख रुपये भी मिला है. 

बिग बॉस ओटीटी 3 को अनिल कपूर ने होस्ट किया है. इस बार शो के टॉप- 5 फाइनलिस्ट में सना मकबूल, रणवीर शौरी, साईं केतन राव, कृतिका मलिक और नेजी शामिल थे. इसके बाद कृतिका मलिक, साईं केतन राव और रणवीर शौरी बिग बॉस के विनर की रेस से बाहर हो गए थे. इसके बाद नेजी और सना मकबूल के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिला और आखिरकार को सना को विनर घोषित कर दिया गया है. 

 

16 कंटेस्टेंट ने लिया था हिस्सा
बिग बॉस ओटीटी 3 के इस सीजन में अरमान मलिक और उनकी दोनों बीवियां पायल और कृतिका आए थे. उनके अलावा नीरज गोयत, चंद्रिका गेरा दीक्षित, पौलोमी दास, विशाल पांडे, लवकेश कटारिया, शिवानी कुमारी, सना मकबूल, नेजी और रणवीर शौरी सहित कुल 16 कंटेस्टेंट्स ने पार्टिसिपेट किया था. 


ये भी पढ़ें: 'अरमान पर आरोप, विशाल को थप्पड़...',  Bigg Boss OTT 3 Finale से पहले जानें ये 6 बड़े विवाद


पहले 2 सीजन के विनर 
बिग बॉस ओटीटी सीजन 1 को एक्ट्रेस दिव्या अग्रवाल ने जीता था, जबकि दूसरे सीजन के विजेता यूट्यूबर एल्विश यादव थे.

एक्ट्रेस और मॉडल हैं Sana Makbul
सना खान का जन्म 13 जून 1993 को मुंबई, महाराष्ट्र में हुआ था. उन्होंने 2014 में अपना नाम बदलकर सना मकबूल खान रख लिया था. वो एक्टिंग के अलावा मॉडलिंग भी करती थीं. सना कई टीवी शोज और ऐड में नजर आईं.

2012 में सना मकबूल ने फेमिना मिस इंडिया में हिस्सा लिया था और फेमिना मिस ब्यूटीफुल स्माइल का खिताब जीता था.

होंठ की हुई थी सर्जरी
सना मकबूल ने खुद खुलासा किया कि एक कुत्ते ने उनके चेहरे पर काट लिया था, जिसके बाद उन्होंने सर्जरी करवाई. सना ने बिग बॉस ओटीटी 3 में पोलोमी को बताया था कि एक कुत्ते ने उनके होंठ वाले हिस्से पर काट लिया था, जिसके कारण उन्हें बड़ी सर्जरी करवानी पड़ी थी.

ख़बर की और जानकारी के लिए डाउनलोड करें DNA App, अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगल, फेसबुक, x, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement