Advertisement

Bigg Boss 19 Winner Gaurav Khanna: गौरव खन्ना बने बिग 19 के विनर, जानें 50 लाख की Prize Money के साथ क्या-क्या मिलेगा

Bigg Boss 19 Winner Gaurav Khanna: बिग बॉस 19 के विनर के तौर पर गौरव खन्ना के नाम का ऐलान हो गया है. गौरव खन्ना शुरुआत से ही ट्रॉफी के सबसे तगड़े दावेदार माने जा रहे थे. Farhana Bhatt Bigg Boss 19 की रनर अप रहीं.

Bigg Boss 19 Winner Gaurav Khanna: गौरव खन्ना बने बिग 19 के विनर, जानें 50 लाख की Prize Money के साथ क्या-क्या मिलेगा
Add DNA as a Preferred Source

Bigg Boss 19 Winner Gaurav Khanna: बिग बॉस 19 के विनर के तौर पर गौरव खन्ना के नाम का ऐलान हो गया है. गौरव खन्ना शुरुआत से ही ट्रॉफी के सबसे तगड़े दावेदार माने जा रहे थे. Farhana Bhatt Bigg Boss 19 की रनर अप रहीं. Salman Khan ने विनर के तौर पर गौरव का हाथ उठाने के साथ ही ऐलान किया कि उन्हें इनाम के तौर पर 50 लाख रुपये दिए जाएंगे. बता दें कि इस सीज़न की शुरुआत में ही गौरव खन्ना एक कार जीत चुके हैं. यानी Bigg Boss 19 की ट्रॉफी के साथ-साथ Gaurav Khanna को 50 Lakh Prize Money और एक कार मिलेगी.

Bigg Boss 19 में कैसा रहा Gaurav Khanna का सफर?

Gaurav Khanna बिग बॉस के इस सीज़न के सबसे पॉपुलर कंटेस्टेंट्स में से एक रहे. शो में उनके आने की खबरों के साथ ही उन्हें ट्रॉफी का प्रबल दावेदार माना जा रहा था. हालांकि, शुरुआती हफ्तों में गौरव खन्ना घर में कम एक्टिव दिखे, न वो घर के मुद्दों पर अपनी राय देते थे और न ही दूसरे कंटेस्टेंट्स से उलझते थे. हालांकि, समय के साथ उन्होंने अपना गेम बदला, लेकिन इसके बाद भी उन्होंने हमेशा खुद को संयमित रखा. गौरव की गिनती बिग बॉस के उन चुनिंदा कंटेस्टेंट्स में हमेशा होगी जो बिना गाली-गलौज के, बिना बेवजह झगड़ों के शो फाइनल्स तक पहुंचे और ट्रॉफी भी जीती.

ये भी पढ़ें- 'मेरे पिता समान थे..' Bigg Boss फिनाले में धर्मेंद्र को याद कर रो पड़े सलमान खान, VIDEO

Bigg Boss 19 Winner Gaurav Khanna Before Bigg Boss

गौरव 20 साल से टीवी इंडस्ट्री में काम कर रहे हैं. उन्होंने टीवी के कई पॉपुलर शोज़ में महत्वपूर्ण भूमिकाएं निभाई हैं, लेकिन स्टार प्लस के शो Anupamaa में अनुज कपाड़िया के किरदार से गौरव ने घर-घर में अपनी पहचान बनाई थी. जेन-ज़ी की भाषा में कहें तो गौरव खन्ना की इमेज एकदम ग्रीन फ्लैग की रही है. गौरव मानते हैं कि ये उनके करियर का सबसे बड़ा किरदार है. Anupamaa के बाद गौरव ने Celebrity Masterchef में हिस्सा लिया था, इस शो के भी वह विजेता रहे थे. बकौल गौरव, उन्हें करीब से जानने वाले कहते हैं कि वो जिस भी चीज़ में पूरी शिद्दत से जुटते हैं उसमें वो सफल ज़रूर होते हैं.

Salman Khan Praises Gaurav Khanna

Bigg Boss 19 के आखिरी वीकेंड का वार में जब घरवालों ने गौरव पर सेफ़ खेलने का इल्ज़ाम लगाया था तब सलमान खान ने गौरव की तारीफ करते हुए कहा था कि अगर गौरव वैसे ही हैं जैसे दिख रहे हैं तो वो उनका सम्मान करते हैं. और अगर ये उनका गेम है तो भी वो तारीफ के हकदार हैं, क्योंकि उन्होंने एक बेहतरीन गेम खेला. सलमान ने तब ये भी कहा था कि वो जल्द ही गौरव के साथ काम करना चाहेंगे. सलमान ने कहा था कि गौरव जहां भी जाएंगे, जो भी काम पकड़ेंगे उसमें अपने सब्र और समझ का परिचय देंगे.

Farhana Bhatt Runner Up, Pranit More Second Runner Up

Bigg Boss 19 का ग्रांड फिनाले सीज़न के Top 5 के साथ शुरू हुआ. इस सीज़न टॉप 5 में पहुंचे थे Gaurav Khanna, Farhana Bhatt, Pranit More, Tanya Mittal और Amal Malik. सबसे पहले अमाल मलिक रेस से बाहर हुए. उनके बाद तान्या मित्तल बाहर हुईं. आखिर में प्रणित मोरे बाहर हुए और इस सीजन को गौरव और फरहाना के रूप में दो फाइनलिस्ट्स मिले. गौरव खन्ना इस सीज़न के विजेता रहे और फरहाना रनर अप रहीं.

अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगलफेसबुकx,   इंस्टाग्रामयूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से

 

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement