Advertisement

Bigg Boss 19 Grand Finale: गौरव खन्ना और फरहाना भट्ट बने टॉप 2, जानें किसके सिर सजेगा ताज?

Bigg Boss 19 को उसके दो टॉप कंटेस्टेंट मिल गए हैं. गौरव खन्ना और फरहाना भट्ट टॉप 2 कंटेस्टेंट्स बन गए हैं. अब कुछ ही देर में फैसला आ जाएगा कि Bigg Boss 19 Winner Gaurav Khanna हैं या Bigg Boss 19 Winner Farhana Bhatt.

Bigg Boss 19 Grand Finale: गौरव खन्ना और फरहाना भट्ट बने टॉप 2, जानें किसके सिर सजेगा ताज?
Add DNA as a Preferred Source

Bigg Boss 19 Grand Finale: Salman Khan के शो Bigg Boss 19 को उसके टॉप 2 कंटेस्टेंट मिल गए हैं. Gaurav Khanna और Farhana Bhatt ट्रॉफी के टॉप 2 दावेदर बन गए हैं. इन दोनों में से किसी के सिर पर बिग बॉस 19 का ताज सजने वाला है.

Pranit More 2nd Runner Up, तान्या-अमाल बाहर

बिग बॉस 19 के ग्रांड फिनाले में 5 कंटेस्टेंट पहुंचे थे. इनमें से सबसे पहले अमाल मलिक बाहर हुए. उनके बाद तान्या मित्तल शो से एविक्ट हुईं. इस तरह Gaurav Khanna, Farhana Bhatt और Pranit More Top 3 में पहुंचे. 

Salman Khan ने Dharmendra को किया याद

तान्या के बाहर आने के बाद सलमान खान ने बॉलीवुड के ही-मैन धर्मेंद्र को याद किया. सलमान ने बताया कि ये पहला सीज़न है जिसमें धर्मेंद्र ने हिस्सा नहीं लिया. सलमान ने धर्मेंद्र के बिग बॉस की क्लिपिंग्स दिखाई. इसमें एक क्लिप में धर्मेंद्र कह रहे हैं- सलमान मेरा बेटा है, मैं तो कहता ही हूं कि वो मेरे पे गया है. धर्मेंद्र की क्लिप देखकर सलमान रुआंसे हो गए,  उन्होंने बताया कि धर्मेंद्र का निधन सलमान के पिता सलीम खान के जन्मदिन के दिन हुआ. वहीं, उनका जन्मदिन 8 दिसंबर को पड़ता है इस दिन उनकी मां का जन्मदिन होता है. सलमान खान ने कहा कि धर्मेंद्र के जाने पर अगर वो इतना टूटा हुआ महसूस कर रहे हैं तो सनी, बॉबी, ईशा, अहाना और धर्मेंद्र का पूरा परिवार कैसा महसूस कर रहा होगा.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement