Advertisement

Bigg Boss 19 Grand Finale: अमाल मलिक हुए घर से बाहर; गौरव, प्रणित, तान्या और फरहाना में कौन होगा विनर

Bigg Boss 19 की ट्रॉफी की रेस से अमाल मलिक बाहर हो गए हैं. अमाल मलिक टॉप 5 कंटेस्टेंट्स में से एक थे. अभी रेस में गौरव खन्ना, प्रणित मोरे, तान्या मित्तल और फरहाना भट्ट बने हुए हैं.

Bigg Boss 19 Grand Finale: अमाल मलिक हुए घर से बाहर; गौरव, प्रणित, तान्या और फरहाना में कौन होगा विनर

Amal Malik

Add DNA as a Preferred Source

Bigg Boss 19 का ग्रांड फिनाले जारी है. Salman Khan के शो बिग बॉस से म्यूजिक कम्पोज़र अमाल मलिक बाहर हो गए हैं. अमाल मलिक टॉप 5 कंटेस्टेंट्स में से एक थे. अभी रेस में गौरव खन्ना, प्रणित मोरे, तान्या मित्तल और फरहाना भट्ट बने हुए हैं. टॉप 5 कंटेस्टेंट्स में से किसी एक को एलिमिनेट करने के लिए भोजपुरी सिंगर Pavan Singh को सलमान खान ने शो में बुलाया. पवन सिंह ने नीलम गिरि के साथ डांस किया और फिर टॉप 5 कंटेस्टेंट्स के घरवालों को एक टास्क दिया. टास्क में घरवालों को टॉप 5 कंटेस्टेंट्स की फोटो का पज़ल सॉल्व करना था. सबसे कम वोट पाने वाले कंटेस्टेंट का पजल पूरा नहीं था. अमाल मलिक का पज़ल पूरा नहीं हो सका और वो बिग बॉस 19 की ट्रॉफी के रेस से बाहर हो गए.

Gaurav Khanna, Pranit More, Farhana Bhatt और Tanya Mittal में कौन होगा विनर?

सोशल मीडिया पर चल रहे वोटिंग ट्रेंड्स की मानें तो फरहाना भट्ट और गौरव खन्ना को सबसे ज्यादा वोट मिल रहे हैं. हालांकि, हाल के हफ्तों में प्रणित मोरे ने बेहतरीन खेल दिखाया है और वो भी ट्रॉफी के प्रबल दावेदार माने जा रहे हैं. चारों में से तान्या मित्तल को सबसे कम वोट मिले हैं. ग्रांड फिनाले से पहले विकीपीडिया पेज का एक स्क्रीनशॉट भी वायरल हो रहा है जिसमें गौरव खन्ना को बिग बॉस 19 का विनर बताया गया है. हालांकि, इसी तरह का एक स्क्रीनशॉट कुछ हफ्तों पहले भी वायरल हुआ था, जिसमें अभिषेक बजाज को रनर अप बताया गया था, इसके कुछ दिन बाद ही अभिषेक बजाज शो से बाहर हो गए थे.

Bigg Boss 19 Winner Prize Money?

Bigg Boss 19 Winner Gaurav Khanna हों या फरहाना भट्ट, विनर को बिग बॉस 19 की ट्रॉफी दी जाएगी. इस ट्रॉफी में हाथ से घर बना हुआ है और उसके अंदर BB 19 लिखा हुआ है. ट्रॉफी के साथ-साथ विनर को 50 लाख रुपये का कैश प्राइज़ भी दिया जाएगा. बता दें कि गौरव खन्ना पहले ही 12 लाख की एक कार जीत चुके हैं.

Bigg Boss 19 Contestant List

बिग बॉस 19 की शुरुआत इस साल धमाकेदार रही. बकौल सलमान खान बिग बॉस का ये सीज़न शो के सबसे पॉपुलर सीज़न्स में से एक है. इस सीज़न में सबसे ज्यादा चर्चा में रहीं तान्या मित्तल. उनके अलावा इस शो में आवेज़ दरबार, नगमा मिराजकर, ज़ीशान कादरी, अशनूर कौर, अभिषेक बजाज, बसीर अली, नेहला चुड़ास्मा, कुनिका, तान्या मित्तल, प्रणित मोरे, अमाल मलिक, फरहाना भट्ट, गौरव खन्ना, नीलम गिरी, मृदुल तिवारी ने हिस्सा लिया था. बाद में शहबाज बदेशा और मालती चाहर वाइल्ड कार्ड के तौर पर शो का हिस्सा बने. 

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement