Advertisement
हिंदी न्यूज़एंटरटेनमेंट

Bigg Boss 18 की ऐलिस कौशिक के पिता ने की थी आत्महत्या, जानें चौंकाने वाला सच

इन दिनों बिग बॉस 18 के घर में अभिनेत्री एलिस कौशिक खूब मजे कर रही है. इसी बीच उन्होंने एक बार फिस से अपने माता-पिता की मौत के बारें में कई बड़े खुलासे किए हैं.

Latest News
 Bigg Boss 18 की ऐलिस कौशिक के पिता ने की थी आत्महत्या, जानें चौंकाने वाला सच

bigg boss 18

Add DNA as a Preferred Source

बिग बॉस 18 के घर में एलिस कौशिक इस समय जमकर दर्शकों का मनोरंजन कर रही है. शो के ग्रैंड प्रीमियर के दिन अभिनेत्री ने अपने माता-पिता की मौत के बारे में बताया है. इस दौरान वे काफी भावुक हो गई उन्होंने अपने पिता की मृत्यु का जिक्र करते हुए बताया कि उनके पिता ने आत्महत्या कर ली थी पिता के गुजर जाने के बाद उनकी माता जी का भी निधन हो गया था. 

अभिनेत्री ने अपने पिता की आत्महत्या के बारे में चौकानें वाले खुलासे करते हुए कहा है कि उनके माता-पिता की कभी भी बनती नहीं थी. उनके पिता बहुत गुस्सैल थे इसलिए उनकी माता जी के पिता के साथ अच्छे संबंद नहीं थे. बता दें कि शो हालिया एपिसोड में एलिस ने नायरा एम बनर्जी के सामने इस घटना के बारे में खुलकर बात की थी.

नायरा ने जब एलिश ने पूछा तो कि क्या उनके पिता उनके साथ भी हिंसक व्यवहार करते हैं. तो एलिस ने सिर हिलाते हुए इसकी पुष्टि की. उन्होंने अपनी मां के दोबारा शादी के बारे में आगे बताते हुए कहा कि एक दिन, जब उनकी मां ने उन्हें अपने पिता को हालचाल जानने के लिए फोन करने के लिए कहा, तो किसी ने फोन उठाया और ठीक से जवाब नहीं दे रहा था.


यह भी पढ़ें- महाराष्ट्र चुनाव: MVA में सीट शेयरिंग का फॉर्मूला तय! जानें कौन कितनी सीट पर लड़ेगा चुनाव


वह याद करती है कि जब उनके पिता के शव को अंतिम संस्कार के लिए लाया गया था तो एक ने जो किया उसेस एलिस बहुत प्रभावित थी. वह बताती है. "उन्होंने मुझे वह रस्सी हाथ में दे दी और कहा, इससे किया था. मुझे नहीं पता कि उन्होंने ऐसा क्यों किया, उन्होंने वह रस्सी मुझे क्यों सौंपी. शायद उनके मन में कोई भावना या संवेदना नहीं थी."

ख़बर की और जानकारी के लिए डाउनलोड करें DNA App, अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगल, फेसबुक, x, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement