Advertisement

Bigg Boss 18 : हेमा के बाद इन कंटेस्टेंट्स पर लटक रही थी तलवार, अब सामने आया कि किसका कट गया पत्ता

Bigg Boss 18 : बिग बॉस 18 में ये वीकेंड का वार काफी दिलचस्प होने जा रहा है क्योंकि इस बार एक ऐसे कंटेस्टेंट का पत्ता कटा है जिसका नाम सुनकर फैंस हैरान होने हैं.

Latest News
Bigg Boss 18 : हेमा के बाद इन कंटेस्टेंट्स पर लटक रही थी तलवार, अब सामने आया कि किसका कट गया पत्ता
Add DNA as a Preferred Source

बिग बॉस 18 को लेकर लोगों में क्रेज बना हुआ है. इसे ऑनएयर हुए एक महीना पूरा होने वाला है. इस एक महीने में सबसे पहले वायरल भाभी के नाम से जानी जाने वाली हेमा शर्मा को से बेघर किया गया था. उनके बाद तीन लोगों को बाहर निकालने के लिए नाम सामने आए थे. इसी बीच फैंस को एक और खबर मिली कि हेमा शर्मा के बाद एक और कंटेस्टेंट को घर से बाहर निकला दिया गया है. 

इन तीन कंटेस्टेंट का था नाम
बिग बॉस ने तजिंदर बग्गा, मुस्कान और सारा आरफीन में से एक का सफर खत्म होने की बात कही थी.  अपने फेवरेरट कंटेस्टेंट को बचाने के लिए लोग वोट करते हैं और वोटिंग लाइन शुक्रवार तक खुली रहीं और अब अपडेट आ रहा है कि मुस्कान कथित तौर पर बिग बॉस 18 से बाहर हो गई हैं. 

कौन हैं मुस्कान?
'अनुपमा' सीरियल की अभनेत्री मुस्कान बामने बिग बॉस 18 में दमदार एंट्री ली थी. हालांकि, शो में वे कुछ खास नहीं कर पाईं.  वे शो में कहीं गुम हो गईं. खेल में एक्टिवली पार्टिसिपेट नहीं कर पाईं. उन्हें कई बार इमोशनल रूप से टूटना पड़ा क्योंकि वे अन्य कंटेस्टेंट के साथ उस तरह से नहीं जुड़ पाईं जिस तरह से बाकी लोग एक्टिव थे. अब उनके फैंस के लिए निराश कर देने वाली खबर है. उन्हें बिग बॉस के से बाहर का रास्ता दिखाया गया है. 


ये भी पढ़ें - Bigg Boss 18 की शूटिंग पर वापस लौटे Salman Khan, आते ही लगाई घरवालों की क्लास


 

बिग बॉस के फैन पेज बिग बॉस तक की खबर के मुताबिक, बिग बॉस ने बीते बॉस कहते हैं कि सारा, तजिंदर और मुस्कान आज आप तीनों में से किसी एक का बिग बॉस के घर में टाइम एक्सपायर होने वाला है. इसके बाद घर के बाकी कंटेस्टेंट आते हैं और इन तीनों में से एक-एक का नाम बताते हैं. सबसे पहले करणवीर, मुस्कान का नाम लेते हैं और कहते हैं कि वो ज्यादातर लॉस्ट हैं. फिर एलिस, तेजिंदर, चाहत और मुस्कान का नाम लेते हैं. इसके साथ ही पोस्ट में कैप्शन लिखा गया है कि मुस्कान घर से बेघर हो गई हैं. 

ख़बर की और जानकारी के लिए डाउनलोड करें DNA App, अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगलफेसबुकxइंस्टाग्रामयूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.


 

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement