Advertisement

Akshara Singh: 'दो दिन में 50 लाख दे दो, नहीं तो मार देंगे', भोजपुरी एक्ट्रेस अक्षरा सिंह को मिली जान से मारने की धमकी

Actress Akshara Singh: भोजपुरी एक्ट्रेस अक्षरा सिंह को 11 नवंबर की रात रंगदारी की धमकी मिली. एक्ट्रेस के मोबाइल पर दो अलग नंबरों से कॉल आई थी, जिसमें पैसे न देने पर जान से मारने की धमकी दी गई.

Latest News
Akshara Singh: 'दो दिन में 50 लाख दे दो, नहीं तो मार देंगे', भोजपुरी एक्ट्रेस अक्षरा सिंह को मिली जान से मारने की धमकी
Add DNA as a Preferred Source

Akshara Singh News: भोजपुरी फिल्म अभिनेत्री अक्षरा सिंह के खिलाफ रंगदारी की धमकी का मामला सामने आया है. 11 नवंबर की रात, अभिनेत्री के मोबाइल फोन पर दो अलग-अलग नंबरों से कॉल आई. कॉल करने वाले व्यक्ति ने गाली-गलौज करते हुए 50 लाख रुपये की रंगदारी की मांग की और रकम नहीं देने पर जान से मारने की धमकी दी. इस मामले को लेकर अक्षरा सिंह ने पटना के दानापुर थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई है. 

ये है पूरा मामला
भोजपुरी एक्ट्रेस अक्षरा सिंह को 11 नवंबर की रात रंगदारी की धमकी मिली. उन्होंने पुलिस को बताया कि रात लगभग 12:20 से 12:21 के बीच दो अलग-अलग नंबरों से उन्हें कॉल आई थी. फोन करने वाले व्यक्ति ने पहले गाली-गलौज करते हुए दो दिन के अंदर 50 लाख रुपये की मांग की. जब अक्षरा ने पैसे देने से इनकार किया, तो उन्होंने जान से मारने की धमकी  भी दी. 


ये भी पढ़ें- Bigg Boss 18 के घर में फिर हुआ घमासान, Rajat Dalal ने दी Vivian Dsena को धमकी, Video


पुलिस कर रही जांच 
इस घटना के बाद अक्षरा ने दानापुर थाने में लिखित FIR दर्ज करा दी है. थानेदार प्रशांत कुमार भारद्वाज ने बताया कि शिकायत के आधार पर पुलिस ने रंगदारी मांगने का मामला दर्ज कर लिया है. कॉल करने वाले नंबरों की जांच शुरू कर दी गई है. पुलिस का कहना है कि मामले का जल्द ही खुलासा किया जाएगा.

ख़बर की और जानकारी के लिए डाउनलोड करें DNA App, अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगल, फेसबुक, x, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement