एंटरटेनमेंट
Tarun Majumdar passes away: बंगाली फिल्मों के फेमस डायरेक्टर तरुण मजूमदार का निधन हो गया है. कोलकाता में उन्होंने अंतिम सांस ली. उनके निधन पर बंगाल में शोक की लहर है.
डीएनए हिंदी: Tarun Majumdar passes away: फिल्म इंडस्ट्री से बुरी खबर सामने आई है. बंगाली फिल्मों के फेमस डायरेक्टर तरुण मजूमदार का निधन हो गया है. मल्टीपल ऑर्गन फेलियर के कारण उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया था पर ाज उनका निधन हो गया. इस खबर से बंगाली फिल्म इंडस्ट्री में शोक है.
तरुण मजूमदार ने कोलकाता में 92 साल की उम्र में आखिरी सांस ली है. उन्हें 14 जून को कोलकाता के SSKM अस्ताल में मल्टीपल ऑर्गन फेलियर के चलते भर्ती कराया गया था. बीते दिन तबियत बिगड़ने से उन्हें वेंटिलेटर पर शिफ्ट कर दिया गया पर उनकी जान नहीं बचाई जा सकी. उनके निधन से बंगाली फिल्म इंडस्ट्री में शोक है. बंगाल के गवर्नर जगदीप धनखड़ ने ट्वीट कर उनके निधन पर शोक व्यक्त किया है.
Saddened to learn about the demise of Veteran Bengali Filmmaker #TarunMajumdar. His classics like Dadar Kirti, Balika Badhu are eternally imbibed in our hearts and earned him 4 National Awards & Padma Shri in 1990.
— Governor West Bengal Jagdeep Dhankhar (@jdhankhar1) July 4, 2022
Prayers and condolences to the bereaved family and his fans. RIP
मजूमदार मिडिल क्लास फैमिली पर आधारित फिल्में बनाने के लिए फेमस थे. उन्होंने 4 नेशनल अवॉर्ड और 5 फिल्मफेयर अवॉर्ड जीते हैं. 1990 में वो पद्मश्री से सम्मानित हो चुके हैं. उन्होंने अपने करियर में कई ब्लॉकबस्टर फिल्में दी हैं. उनमें बालिका वधू (1967), कुहेली (1971), श्रीमान पृथ्वीराज (1973), फुलेस्वरी (1974), दादर कीर्ती (1980) सहित कई और फिल्में शामिल हैं.

दिवंगर डायरेक्टर ने 2018 में आखिरी फिल्में बनाई थी जो कि डॉक्यूमेंटरी थी. उन्होंने उसी साल अधिकार और भालोबाशार बारी नाम की दो डॉक्यूमेंटरी फिल्में बनाई थीं.
ये भी पढ़ें: बंगाली एक्ट्रेस Bidisha De Majumdar ने की आत्महत्या, सुसाइड नोट में लिखा अपना दर्द
देश-दुनिया की ताज़ा खबरों पर अलग नज़रिया, फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगल, फ़ेसबुक, ट्विटर और इंस्टाग्राम पर.