Advertisement
हिंदी न्यूज़एंटरटेनमेंट

Badshah जिंदगी में नए प्यार ने दी दस्तक, इस पंजाबी एक्ट्रेस को डेट कर रहे हैं रैपर!

बॉलीवुड के फेमस रैपर और सिंगर Badshah की जिंदगी में फिर से प्यार की एंट्री हुई है. रैपर इन दिनों फेमस पंजाबी एक्ट्रेस को डेट कर रहे हैं.

Latest News
Badshah जिंदगी में नए प्यार ने दी दस्तक, इस पंजाबी एक्ट्रेस को डेट कर रहे हैं रैपर!

Badshah & Punjabi actress Isha Rikhi बादशाह और ईशा रिखी

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: जाने-माने रैपर और सिंगर आदित्य प्रतीक सिंह सिसोदिया उर्फ बादशाह ने कम समय में काफी बड़ा नाम कमा लिया है. उन्होंने बॉलीवुड और पंजाबी सिनेमा में कई हिट गाने दिए हैं. एक्टर अपनी प्रोफेशनल लाइफ को लेकर चर्चा में रहते हैं पर उनकी पर्सनल लाइफ के बारे में लोग कम ही जानते हैं. कुछ समय पहले खबर आई थी कि बादशाह अपनी पत्नी जैस्मीन से अलग हो गए हैं. दोनों की एक बेटी भी है. इसी बीच खबर आ रही है कि सिंगर एक पंजाबी एक्ट्रेस को डेट कर रहे हैं. 

बदशाह वेब सीरीज 'फैबुलस लाइव्स ऑफ बॉलीवुड वाइव्स' में नजर आए थे. इस शो में बादशाह ने खुद को बताया था पर अब कुछ और ही खबरें सामने आ रही हैं. आदित्य प्रतीक सिंह सिसोदिया उर्फ बादशाह अब सिंगल नहीं हैं. कहा जा रहा है कि बादशाह चंडीगढ़ की पंजाबी एक्ट्रेस ईशा रिखी को डेट कर रहे हैं.

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by BADSHAH (@badboyshah)

बादशाह के करीबी एक सूत्र ने पिंकविला को बताया, 'एक साल से रैपर एक पंजाबी एक्ट्रेस को डेट कर हैं. बादशाह ने ईशा रिखी से अपने कॉमन फ्रेंड की पार्टी में मुलाकात की थी. इस पार्टी में दोनों ने ढेर सारी बात की. कपल अब चीजों को धीरे-धीरे लेना चाहता है. बादशाह और ईशा अपने रिश्ते के बारे में अपने-अपने परिवारों को बता चुके हैं और हर कोई इससे खुश है.'

ये भी पढ़ें: Proud Moment: Apple Event में बजा बादशाह का ये गाना, सोशल मीडिया पर फैंस बोले- मौज कर दी

पहली पत्नी से हुआ तलाक 

बादशाह और उनकी पत्नी जैस्मीन के रिश्ते में साल 2019 में खटास आई थी. लॉकडाउन ने स्थिति और खराब कर दी. साल 2017 में दोनों की बेटी जेसी ग्रेस मसीह सिंह का जन्म हुआ. महामारी के बाद, जैस्मीन अपनी बेटी जेसी के साथ लंदन में चली गईं तो वहीं बादशाह भारत में ही रहे.

बादशाह की पत्नी जैस्मीन, एक ईसाई परिवार से ताल्लुक रखती हैं. दोनों ने साल 2012 में ईसाई रीति रिवाज से शादी की थी. तीनों का परिवार 2020 तक एक खुशहाल जीवन जी रहा था. 

ये भी पढ़ें: MTV Hustle 2.0 की सबसे यंग कंटेस्टेंट ने धमाकेदार Rap सॉन्ग से लगाई स्टेज पर आग, उड़ाए जज के होश

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगल, फ़ेसबुक, ट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Advertisement
Advertisement

Advertisement