Advertisement

Asin वकाई ले शादी के 7 सालों बाद पति से हो रही हैं अलग? जाने क्या है वायरल अफ़वाहों की सच्चाई

Asin Spoke On Divorce Rumors: बॉलीवुड की अदाकारा असिन ने तलाक की झूठी अफवाहों पर फैंस के साथ शेयर किया सच

Latest News
Asin वकाई ले शादी के 7 सालों बाद पति से हो रही हैं अलग? जाने क्या है वायरल अफ़वाहों की सच्चाई
Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी:  बॉलीवुड से लेकर टॉलीवुड फिल्मों में अपनी एक्टिंग से बड़ा नाम कमा चुकीं असिन के तलाक की बातें इस समय सुर्खियों में हैं. ऐसा कहा जा रहा है कि असीन अपने पति से तलाक ले सकती हैं. गजनी में आमिर और रेडी में सलमान के साथ ओन स्क्रीन रोमांस से सबका दिल जीतने वाली इस एक्ट्रेस की मैरिड लाइफ सही नहीं चल रही है. ऐसा हम नहीं उनके फैंस का माना हैं क्योंकि उन्होंने अपने इंटाग्राम से अपने पति के साथ की फोटोज तक डीलीट कर दी हैं. ऐसी अफवाहें हैं कि वे जल्द ही तलाक ले सकती हैं. आइए आपको बतातें हैं क्या है पूरी मामला.

अफवाहों पर क्या बोलीं असिन?
मीडिया में चल रही तलाक कि अफवाहों को लेकर असिन ने एक इंटा स्टोरी डाली है. अपनी इंटाग्राम स्टोरी में वे लिखती हैं कि "गर्मियों की छुट्टियों के बीच में, सचमुच एक-दूसरे के सामने बैठकर नाश्ते का आनंद ले रहे हैं कि तभी कल्पनाशील और बिना किसी आधार की ऐसी न्यूज सामने आती है". वे आगे कहती हैं कृपया कुछ बेहतर करें इस तरह की झूठी अफवाहें ना फैलाएं."  आपको बता दें कि असिन ने ये स्टोरी तेजी से फैल रही तलाक की खबरों के चलते अपने फैंस के साथ सोशल मीडिया पर शेयर की है.
Asin

क्यों उठी तलाक की अफवाहें?
रेडी फेम एक्ट्रेस असिन इन दिनों मीडिया में छाई हुई है. ऐसा कहा जा रहा है कि उनकी मैरिड लाइफ में काफी ज्यादा खटपट चल रही है. जिस कारण वे परेशान है. इतना ही नहीं उनके फैंस ने नोटिस किया कि उन्होंने अपने अपने पति के साथ सारी तस्वीरें डिलीट कर दी है जिसमें से उनकी वेडिंग फोटो तक शामिल है. यह सब देख कर फैंस सोच रहें हैं कि क्या आसीन की मैरिड लाइफ ठीक नहीं चल रही है? क्या वह अपने पति से तलाक लेने वाली है? सोशल मीडिया पर बस अब उनके साथ उनकी बेटी की एक फोटो है. आपको बता दें कि असिन और उनके पति राहुल शर्मा की 5 साल की बेटी है जिसका नाम आरिन है. इसके अवाला उनके इंटाग्राम पर उनके पति के साथ एक और तस्वीर है जिसमें वे ऋषि कपूर के साथ खड़े नजर आ रहे हैं. इस फोटो को असिन ने उनके निधन के समय पोस्ट किया था. हालांकि असिन या उनके पति की ओर से उनके फोटो डिलीट करने, तलाक या फिर मैरिड लाइफ में खटपट को लेकर कोई ऑफिशियल स्टेटमेंट नहीं आया है.

कौन हैं राहुल शर्मा?

असिन और राहुल ने साल 2016 में एक दूसरे के साथ शादी की थी. राहुल शर्मा पेशे से एक बिजनस मैन और माइक्रोमैक्स कंपनी के को-फाउंडर भी हैं. शादी के बाद असिन ने एक्टिंग से दूरी बना ली थी. फिर साल 2017 में उन्हें एक प्यारी सी बेटी भी हुई थी. राहुल और असिन की लव-स्टोरी में बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार का बड़ा हाथ था क्योंकि इस एक्टर की वजह से ही ये दोनों मिल पाए थे.

 ये भी पढ़ें: Boyapati Rapo के टीजर ने लोगों में बढ़ाया क्रेज, मेकर्स को मजबूरन बदलनी पड़ी रिलीज डेट, अब फिल्म इस दिन सिनेमाघरों में देगी दस्तक 

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement