Advertisement

इंडिगो संकट के बाद फैसला वापस लिया, पायलट के रेस्ट के घंटे पहले की तरह रहेंगे | पीएम मोदी के साथ बातचीत के बाद पुतिन ने साफ किया, भारत को बिना रोक-टोक के तेल देंगे | द्विपक्षीय बैठक के बाद राष्ट्रपति पुतिन का बयान- सुरक्षा और अर्थव्यवस्था पर बात हुई, भारत को फ्यूल की सप्लाई जारी रहेगी, रूस भारतीय सेना के आधुनिकीकरण में भी सहयोग देगा | पुतिन के साथ बातचीत के बाद पीएम मोदी का बयान- भारत-रूस में कई दशक से ऐतिहासिक संबंध, आर्थिक मजबूती दोनों देशों का लक्ष्य, आतंक के खिलाफ लड़ाई में दोनों देश साथ | इंडिगो संकट पर सरकार गंभीर, नागर विमानन मंत्रालय ने मॉनिटरिंग के लिए अलग कंट्रोल रूम बनाया, एयरलाइंस की रियल टाइम अपडेट, किरायों पर निगरानी | भारत-रूस शिखर वार्ताः दोनों देशों के विदेश मंत्रियों ने दस्तावेज साझा किए, स्वास्थ्य, शिक्षा, सेफ्टी, शिपिंग, ट्रांसपोर्ट, लेबर एक्टिविटी, खाद्य सुरक्षा, फर्टिलाइजर और कस्टम के क्षेत्र में समझौते

Salman Khan ने भरी महफिल में उड़ाई खिल्ली, 900 करोड़ की नेट वर्थ वाले इस बिजनेसमैन के बारे में ये बातें जानते हैं क्या?

Bigg Boss 18 के एक प्रोमो में Salman Khan ने Ashneer Grover के दोगलेपन को लेकर भी बात की है पर क्या आप अशनीर की नेट वर्थ के बारे में जानते हैं.

Latest News
Salman Khan ने भरी महफिल में उड़ाई खिल्ली, 900 करोड़ की नेट वर्थ वाले इस बिजनेसमैन के बारे में ये बातें जानते हैं क्या?

Ashneer Grover Salman Khan

Add DNA as a Preferred Source

सलमान खान बिग बॉस 18 (Salman Khan Bigg Boss 18) के वीकेंड का वार में अश्नीर ग्रोवर (Ashneer Grover) पर भड़कते हुए नजर आए हैं. शो में गेस्ट के रूप में पहुंचे अश्नीर की खूब किरकिरी हुई. सलमान ने उनके वादास्पद कमेंट्स को लेकर नाराजगी जाहिर की है जिसको लेकर काफी चर्चा है. चलिए आपको बताते हैं आखिर पूरा मामला क्या है. साथ ही बताते हैं कि अशनीर ग्रोवर क्यों चर्चा में रहते हैं और उनकी नेटवर्थ कितनी है.

सबसे पहले उस वजह के बारे में बतातें हैं कि आखिर क्यों सलमान अशनीर पर भड़के हैं. दरअसल अशनीर कभी सलमान खान को अपनी कंपनी का ब्रांड एंबेसडर बनाना चाहते थे. इसके लिए उन्होंने सलमान की टीम से बात की थी. एक्टर की टीम ने 7.5 करोड़ की डिमांड की और फिर बात 4.5 करोड़ में बन गई. ये बातें कुछ समय पहले खुद अशनीर ने बोली थी. इसी को लेकर सलमान नाराज हुए हैं.

सलमान खान ने अशनीर से सवाल पूछा 'मैंने आपको मेरे बारे में कहते हुए सुना कि हमने तो इसको इतने में साइन कर दिया. उसका फिगर भी पॉडकास्ट में आपने गलत बताया. फिर ये कैसा दोगलापन है.' फिर अशनीर ने कहा 'सर पॉडकास्ट में वो फिगर सही नहीं रहे होंगे'.

कौन हैं Ashneer Grover?
दिल्ली के रहने वाले अशनीर ग्रोवर BharatPe के Co-फाउंडर रहे हैं. साथ ही वो शार्क टैंक इंडिया के जज भी रहे हैं. साल 2022 में उन्होंने भारतपे से इस्तीफा दे दिया था और इसके साथ ही उन्होंने कंपनी के बोर्ड पर गंभीर आरोप लगाए थे. 

ये भी पढ़ें: जानिए पत्नी की ड्रेस पर क्यों ट्रोल हुए Shark Tank India के अशनीर ग्रोवर?

आलीशान घर और मकान
अशनीर ग्रोवर के पास लग्जरी कारें और घर है. वो अपने परिवार के साथ एक आलीशान घर में रहते हैं जो दिल्ली के पंचशील पार्क में है. इसकी कीमत कथित तौर पर 30 करोड़ रुपए से ज्यादा है. उनका लगभग 22 स्टार्टअप्स में निवेश है.

ये भी पढ़ें: Bigg Boss 18: Salman Khan ने लगाई Avinash-Dighvijay की क्लास, Ashneer Grover पर भी भड़के दबंग खान, देखें वीडियो

ख़बर की और जानकारी के लिए डाउनलोड करें DNA App, अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगलफेसबुकxइंस्टाग्रामयूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement