Advertisement
हिंदी न्यूज़एंटरटेनमेंट

Armaan Malik और Payal ने Kritika को कह दी ऐसी बात, कैमरे के सामने फूट फूट कर लगीं रोने

Armaan Malik आए दिन अपने vlogs को शेयर कर चर्चा में बने रहते हैं. हाल ही में एक वीडियो सामने आया है जिसमें Kritika Malik को रोते हुए देखा गया. जानें अरमान और Payal ने उन्हें ऐसा क्या कह दिया था.

Armaan Malik और Payal ने Kritika को कह दी ऐसी बात, कैमरे के सामने फूट फूट कर लगीं रोने

Payal Malik & Kritika Malik

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: यूट्यूबर अरमान मलिक (Armaan Malik) के घर में इन दिनों काफी हलचल है. हाल ही में उनकी दूसरी वाइफ कृतिका मलिक (Kritika Malik) ने एक प्यारे बेटे को जन्म दिया है जिसका नाम जैद मलिक (Zaid Malik) रखा गया है. वहीं अरमान की पहली पत्नी भी अब जल्द ही जुड़वा बच्चों (Payal Malik delivery) को जन्म देने वाली हैं. अरमान भी रोज अपने यूट्यूब चैनल पर नए-नए व्लॉग्स में बच्चे और अपने परिवार से जुड़ी अपडेट शेयर करते रहते हैं. फैंस उनके इन वीडियोज को खूब पसंद भी करते हैं. इसी बीच लेटेस्ट वीडियो में कुछ ऐसा सामने आया जिसे देख फैंस हैरान रह गए हैं. इस वीडियो में अरमान और पायल (Payal Malik) कुछ ऐसा कह देते हैं जिसे सुन कृतिका फूट फूट कर रोने लग जाती हैं.

हालिया व्लॉग में देखा जा सकता है कि अरमान मलिक और उनका पूरा परिवार एक साथ बैठा होता है. इसी दौरान कृतिका मलिक इच्छा जाहिर करती हैं कि वो भी पायल की डिलीविरी के समय हॉस्पिटल में उनके साथ रहना चाहती हैं और बच्चों का वेलकम करना चाहती हैं. इसपर पायल और अरमान उन्हें मना कर देते हैं. दोनों का कहना था कि बच्चे के होने के 40 से 45 दिन तक वो बाहर नहीं निकल सकती हैं. 

ये बात सुनकर कृतिका फूटफूट कर रोने लग जाती हैं. पायल कहती हैं कि उनका बेबी जैद अभी छोटा है इसलिए वो नहीं जा सकती हैं. कृतिका रोते हुए कहती हैं कि उन्हें भी जाना है हॉस्पिटल. इसके बाद वहां कृतिका की मां आ जाती हैं और अपनी बेटी को रोता देख रोने लग जाती हैं. हालांकि इसके बाद पायल और अरमान कहते हैं कि वो मजाक कर रहे थे. 

ये भी पढ़ें: Armaan Malik ने आखिरकार दिखा दिया अपने बेटे Zaid Malik का 'चांद सा चेहरा', Kritika ने दे डाले व्लॉगिंग के टिप्स

बता दें कि अरमान मलिक की पहली पत्नी पायल जल्द ही दो जुड़वा बच्चों को जन्म देने वाली हैं. लोग उनके बच्चों का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. अरमान और पायल का एक बेटा पहले से ही है जिसका नाम चिरायू मिलक है.

ये भी पढ़ें: Armaan Malik प्रेग्नेंट बीवी को जिम में बंद करके भूल गए, रो- रोकर बिगड़ी Payal की तबीयत, सासू मां ने लगाई फटकार

यहां देखें वीडियो: 

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement