Advertisement
हिंदी न्यूज़एंटरटेनमेंट

Armaan Malik के घर गूंजी किलकारी, दूसरी पत्नी Kritika ने दिया बच्चे को जन्म

Armaan Malik दूसरी बार पिता बन गए हैं. उनकी दूसरी पत्नी Kritika ने बच्चे को जन्म दिया है. हालांकि लड़का हुआ है या लड़की इसका खुलासा नहीं हुआ है.

Latest News
Armaan Malik के घर गूंजी किलकारी, दूसरी पत्नी Kritika ने दिया बच्चे को जन्म

Armaan Malik second wife Kritika Malik (pc: Instagram)

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: पॉपुलर यूट्यूबर अरमान मलिक (Armaaan Malik) की दोनों पत्नियां पायल (Payal Malik) और कृतिका (Kritika Malik) प्रेग्नेंट हैं. अब खबर आई है कि उनकी दूसरी पत्नी कृतिका (Kritika Malik delivery) ने एक बच्चे को जन्म दिया है. अरमान ने पोस्ट शेयर कर गुड न्यूज दी है. हालांकि उन्होंने इस बात का खुलासा नहीं किया है कि उनके घर बेटी आई है या बेटा. इस बात को उन्होंने सस्पेंस रखा है. अरमान ने बताया है कि बच्चा और मां दोनों एकदम ठीक हैं. 

अरमान मलिक की दूसरी पत्नी कृतिका के लिए मां बनना आसान नहीं था. वो एक बार नहीं कई बार मिसकैरेज (Kritika Malik Miscarriage) का दर्द झेल चुकी हैं. इसके बारे में उन्होंने एक इंटरव्यू में भी बताया था. हालांकि अब उनके मां बनने से उनके फैंस और परिवार वाले काफी खुश हैं. लोग जमकर उन्हें बधाई दे रहे हैं. 

ये भी पढ़ें: Armaan Malik की दूसरी पत्नी Kritika Malik ने खोला प्रेग्नेंसी का राज, बताई 4 मिसकैरेज की दर्दनाक कहानी

कृतिका ने एक इंटरव्यू में कहा था कि उन्हें ट्रोल्स से उन्हें कोई फर्क नहीं पड़ता है. कृतिका ने बताया था कि उन्होंने पहले भी प्रेग्नेंट होने की कोशिश की थी लेकिन उन्हें तीन से चार बार गर्भपात का सामना करना पड़ा था. वो यूट्यूब वीडियो में भी इस दर्द को याद कर बात कर चुकी हैं.

ये भी पढ़ें: Armaan Malik की दोनों प्रेग्नेंट बीवियों का हुआ 'बहुत बड़ा' एक्सीडेंट, Payal और Kritika का ऐसा हुआ हाल

बता दें कि इससे पहले जब अरमान मलिक ने बताया था कि उनकी दोनों पत्नियां प्रेग्नेंट (Armaan Malik wives pregnant) हैं तो इसपर काफी बवाल हुआ था. उनकी दोनों पत्नियां को बेबी बंप फ्लॉन्ट करना भारी पड़ गया था पर परिवार ने इस ट्रोलिंग का डटकर सामना किया था. फिलहाल कृतिका के बाद अब पायल भी जल्द जुड़वा बच्चों को जन्म देने वाली हैं. लोग बेसब्री से अब उनके भी बच्चों का इंतजार कर रहे हैं.  

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement