Advertisement

'लड़की हुई है', Armaan Malik ने सासू मां को दी खुशखबरी, वीडियो ने इंटरनेट पर मचाई खलबली

Armaan Malik के लेटेस्ट वीडियो ने इंटरनेट पर खलबली मचा दी है. उन्होंने सासू मां को फोन पर 'लड़की' होने की खुशखबरी दी है.

'लड़की हुई है', Armaan Malik ने सासू मां को दी खुशखबरी, वीडियो ने इंटरनेट पर मचाई खलबली

Armaan Malik, Payal Malik, Kritika Malik: अरमान मलिक, पायल मलिक, कृतिका मलिक

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: मशहूर यूट्यूबर (YouTuber) अरमान मलिक (Armaan Malik) की दोनों बीवियां पायल मलिक (Payal Malik) और कृतिका मलिक (Kritika Malik) इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ की वजह से सुर्खियों में बनी हुई हैं. दोनों प्रेग्नेंसी इंजॉय कर रही हैं और इस दौरान सोशल मीडिया पर पल- पल की अपडेट्स शेयर कर रही हैं. दोनों की डिलिवरी डेट बेहद करीब है और इसकी हिंट पहले ही मिल चुकी है कि पायल की डिलिवरी पहले ही हो जाए. इस बीच अरमान ने अपने यूट्यूब अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है और जिसमें वो सासू मां को 'लड़की हुई है' खुशखबरी देते दिखाई दे रहे हैं. उनका ये वीडियो इंटरनेट पर खूब वायरल हो रहा है.

दरअसल, अरमान मलिक के यूट्यूब अकाउंट पर कुछ घंटों पहले ही एक वीडियो शेयर किया गया है, जिसमें वो अपनी बीवी कृतिका मलिक को लेकर अस्पताल में दिखाई दे रहे हैं. कृतिका की अचानक तबीयत बिगड़ गई थी. हालांकि, अस्पताल में कुछ देर एडमिट रहने के बाद कृतिका को बेहतर महसूस हुआ और वो अस्पताल से डिस्चार्ज हो गईं. अरमान ने घर वापिस आकर दिखाया कि घर में ना सिर्फ कृतिका बल्कि पायल की हालत भी काफी खराब है. उसके ऊपर उनके बेटे को भी लिवर में इंफेक्शन हो गया है. यहां देखें वायरल हो रहा ये वीडियो-

ये भी पढ़ें- Armaan Malik की दोनों प्रेग्नेंट बीवियों में से किसकी पहले होगी डिलिवरी? Payal ने किया खुलासा

इस वीडियो में दिख रहा है कि अरमान जब कृतिका को घर लेकर आए तब उन्हें शरारत सूझी और उन्होंने अपनी सासू मां को कृतिका की डिलिवरी से पहले ही खुशखबरी देने का फैसला किया. अरमान ने कृतिका की मां को कॉल किया और कहा कि 'लड़की हुई है'. ये सुनकर कृतिका के घर में खुशी का माहौल हो गया. फोन के उस तरफ से आ रही आवाजों से लग रहा था कि सभी इमोशनल हो गए. हालांकि, अरमान ने अपना ये प्रैंक जारी रखा और कृतिका से भी बात करवाई. कृतिका ने भी मजाक- मजाक में झूठ बोल दिया लेकिन फिर सभी को बुरा भी लगा.

ये भी पढ़ें- Armaan Malik के परिवार को लगा झटका, पहली पत्नी की ब्लड रिपोर्ट ने किया परेशान, लोगों ने मांगी दुआएं

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement