Advertisement

AR Rahman और मोहिनी डे के तलाक के बीच है कनेक्शन? वकील ने बता दी सच्चाई

AR Rahman और उनकी वाइफ के तलाक के कुछ समय बाद ही खबर आई कि रहमान के बैंड की सदस्य भी अपने पति से अलग हो गई हैं. ऐसे में लोगों ने दोनों के बीच लिंक निकालना शुरू कर दिया. इसपर अब वकील ने सच्चाई बताई है.

Latest News
AR Rahman और मोहिनी डे के तलाक के बीच है कनेक्शन? वकील ने बता दी सच्चाई

AR Rahman ex wife Saira Banu and Mohini Dey

Add DNA as a Preferred Source

दिग्गज म्यूजिक कंपोजर एआर रहमान (AR Rahman) ने हाल ही में अपने तलाक का ऐलान कर सभी को हैरान कर दिया था. वो सायरा शादी के 29 साल बाद अलग (AR Rahman divorce) हो रहे हैं. रहमान के ट्वीट कर इस बारे में बताया था. वहीं इसके कुछ घंटों बाद ही उनके ग्रुप का हिस्सा रहीं बासिस्ट मोहिनी डे (Mohini Dey divorce) ने भी अपने पति से अलग होने की घोषणा कर दी थी. इसके बाद दोनों के तलाक को लेकर लोगों ने कनेक्शन ढूंढना शुरू कर दिया. इसपर अब रहमान की वाइफ सायरा के वकील ने रिएक्ट किया है.

लोगों का मानना है कि एआर रहमान-सायरा बानो के तलाक का मोहिनी डे के तलाक का कनेक्शन है. हालांकि सायरा बानो की वकील वंदना शाह ने तलाक के मामले पर चुप्पी तोड़ी है. ईटाइम्स की एक रिपोर्ट के मुताबिक सायरा और रहमान ने ये फैसला खुद लिया है और इससे किसी का कोई लेना देना नहीं है.

वकील वंदना शाह ने पोर्टल को आगे बताया 'हर लंबी शादी उतार-चढ़ाव से गुजरती है और उनके साथ भी कुछ वैसा ही हो रहा था. मुझे इस बात बेहद खुशी है कि अगर इसका अंत हुआ है, तो यह गरिमापूर्ण तरीके से हुआ है. रहमान और सायरा दोनों एक-दूसरे का समर्थन करना जारी रखेंगे और एक-दूसरे के अच्छे होने की कामना करेंगे.'

ये भी पढ़ें: AR Rahman के बाद अब उनकी टीम मेंबर ने भी पति से लिया तलाक, पोस्ट जमकर हो रहा वायरल

बासिस्ट मोहिनी डे ने अपने संगीतकार पति मार्क हार्टसच से अलग होने की खबर दी है. तभी से वो काफी सुर्खियों में हैं. मोहिनी ने बताया कि वो अपनी शादी खत्म कर रहे हैं. उससे पहले एआर रहमान और सायरा बानो ने 29 साल बाद अलग होने का फैसला किया था. इस खबर के सामने आने के बाद उनके चाहने वाले काफी हैरान हैं. फिलहाल अब वकील ने साफ कर दिया है कि दोनों के तलाक का आपस में कोई लेना देना नहीं है.

ये भी पढ़ें: 'हमें उम्मीद थी कि...', AR Rahman ने तलाक को लेकर किया ऐसा ट्वीट, देख लोग हुए हैरान

ख़बर की और जानकारी के लिए डाउनलोड करें DNA App, अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगलफेसबुकxइंस्टाग्रामयूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement