Advertisement

Viral Video: पूरा हुआ अनन्या पांडे का सपना! फुलझड़ी का पैकेट देख खुशी से झूमीं, फैंस के दिल को छू गया उनका क्यूट रिएक्शन

Viral Video: बॉलीवुड अभिनेत्री अनन्या पांडे वैसे तो अक्सर सोशल मीडिया पर छाई रहती हैं. हाल ही में उनका एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें उनका क्यूट रिएक्शन उनके फैंस को खूब पसंद आ रहा है.

Latest News
Viral Video: पूरा हुआ अनन्या पांडे का सपना! फुलझड़ी का पैकेट देख खुशी से झूमीं, फैंस के दिल को छू गया उनका क्यूट रिएक्शन

Ananya Panday Cute Video

Add DNA as a Preferred Source

Viral Video: बॉलीवुड एक्ट्रेस अनन्या पांडे (Anaya Pandey) का एक वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. वीडियो में अनन्या पांडे का क्यूट और मजेदार रिएक्शन लोगों को खूब पसंद आ रहा है. इस वीडियो में देखा जा सकता है कि एक महिला अनन्या पांडे को एक फुलझड़ी का पैकेट दिखाती है और कहती हैं, अनन्या, तुम फुलझड़ी के पैकेट पर हो. जैसे ही अनन्या ये सुनती हैं, उनके चेहरे पर एक प्यारी सी मुस्कान आ जाती है. 

पूरा हुआ सपना 
इसके बाद अनन्या अपनी मम्मी से कहती हैं, 'मॉम, मेरी तस्वीर फुलझड़ी के पैकेट पर है! वीडियो में दिख रहा है कि वो बिल्कुल चौंक जाती हैं और कहती हैं यह मेरा सपना था.  उनकी खुशी और हैरानी के मिले-जुले इस क्यूट रिएक्शन ने सभी का दिल जीत लिया है. अनन्या का इस तरह मासूमियत से खुश होना और मम्मी को इमोशनल अंदाज में बताना उनके फैंस को खूब पसंद आ रहा है. वीडियो में उनकी ये प्रतिक्रिया इतनी प्यारी है कि कोई भी इसे देखकर मुस्कुरा उठेगा.

लाखों लोगों ने देखे वीडियो 
वीडियो को Ishiiiiii नाम की एक एक्स (पहले ट्विटर) यूजर ने शेयर किया है. उन्होंने वीडियो के साथ कैप्शन लिखा है, She is so happy, और इसके साथ कुछ इमोजी भी डाले हैं.  इस वीडियो पर लाखों में व्यूज आ चुके हैं और हजारों कमेंट्स किए गए हैं.  कई यूजर्स अनन्या की तारीफ करते हुए कह रहे हैं कि उनका ये रिएक्शन बेहद क्यूट है. 

यहां देखें वीडियो: 

एक यूजर ने लिखा, अनन्या की मासूमियत और खुशी दिल जीतने वाली है, तो किसी ने लिखा, फुलझड़ी पर अनन्या पांडे को देखना बहुत मजेदार है. बैरहाल, ये वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है. 


यह भी पढ़ें : I Want To Talk Trailer: तकलीफ देने वालों से माफी मांगना चाहते हैं अभिषेक बच्चन, इमोशनल कर देगा ट्रेलर


वायरल हो गया अनन्या का ये प्यारा अंदाज
दीपावली के सीजन में अनन्या पांडे का ये वीडियो खासा सुर्खियां बटोर रहा है. फैंस उनकी मासूमियत को लेकर तरह-तरह के मजेदार कमेंट्स कर रहे हैं.  अनन्या पांडे का ये वीडियो न केवल उनके फैंस बल्कि सोशल मीडिया के बाकी यूजर्स को भी खूब पसंद आ रहा है. 

ख़बर की और जानकारी के लिए डाउनलोड करें DNA App, अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगलफेसबुकxइंस्टाग्रामयूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement