Advertisement
हिंदी न्यूज़एंटरटेनमेंट

जंजीर से केबीसी तक..अमिताभ बच्चन ने हर दौर में जीता फैंस का दिल, आज भी है बिग बी का जलवा

Amitabh Bachchan Birthday: बॉलीवुड के 'बिग बी' अमिताभ बच्चन ने अपने फिल्मी सफर में कई किरदारों से फैंस के दिलों में राज किया है.

Latest News
जंजीर से केबीसी तक..अमिताभ बच्चन ने हर दौर में जीता फैंस का दिल, आज भी है बिग बी का जलवा

अमिताभ बच्चन जन्मदिन (Image Credit: AI) 

Add DNA as a Preferred Source
  • अमिताभ बच्चन 11 अक्टूबर को अपना 84वां जन्मदिन मना रहे हैं. 
  • 'जंजीर' से 'KBC'तक फैंस को पसंद आया अमिताभ का हर किरदार.
  • उम्रदराज से रोमांटिक किरदार तक जीता फैंस का दिल.
  • बदलते दौर के साथ 'बिग बी' की लोकप्रियता भी बढ़ी. 

Amitabh Bachchan Birthday: बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन आज यानि 11 अक्टूबर को अपना 84वां जन्मदिन मना रहे हैं. अमिताभ ने अपने लंबे फिल्मी सफर में कभी गुस्से से भरे नौजवान का किरदार निभाया तो कभी  रोमांटिक हीरो बनकर लोगों को अपना दीवाना बनाया. उनका हर किरदार फैंस को काफी पसंद भी आता है. कभी उनकी एक्टिंग देख लोग भावुक हो जाते हैं, तो कभी कॉमेडी और हल्के-फुल्के अंदाज से दर्शकों को खूब हंसाते हैं. 
 
आज अमिताभ बच्चन बॉलीवुड के महानायक होने के साथ-साथ उनको हमेशा खुद को बदलकर हर पीढ़ी के दर्शकों से जुड़ना भी बेहद ही पसंद है. एक से बढ़कर एक हिट फिल्मों में काम करने के बाद उन्होंने टेलीविजन का रुख किया तो यह भी लोगों को काफी पसंद है. 'कौन बनेगा करोड़पति' से लोगों के बीच उनकी एक नई पहचान उभरकर आई. 

उनको अपने फिल्मी सफर से अब तक काफी बदलते दौर और संघर्षों का सामना भी करना पड़ा, लेकिन एक बात जो कभी भी नहीं बदली वो है अमिताभ बच्चन के किरदारों ने हर दौर में फैंस का दिल जीता ही है. जंजीर से केबीसी तक आज भी बिग बी का जलवा कायम है.

जंजीर में निभाया इंस्पेक्टर विजय खन्ना का किरदार 

साल 1973 में रिलीज हुई अमिताभ बच्चन की फिल्म 'जंजीर' बॉक्स ऑफिस पर हिट साबित हुई. इस फिल्म से अमिताभ को एक अलग ही पहचान मिली थी. इस फिल्म में अमिताभ ने इंस्पेक्टर विजय खन्ना का किरदार निभाया था. उस दौर में लोगों को अभिताभ का अंदाज काफी अलग लगा. 

दीवार में अमिताभ का दमदार किरदार

'जंजीर' की सफलता के बाद साल 1975 में आई अमिताभ बच्चन की फिल्म 'दीवार' भी बॉक्स ऑफिस पर ब्लॉकबस्टर साबित हुई. इसमें उन्होने  विजय वर्मा का किरदार निभाया था. उनके एंटी-हीरो वाले इस किरदार को फैंस ने खूब पसंद किया. 

सिर्फ गुस्सा नहीं, रोमांस भी कर चुके हैं बिग बी

उनकी कुछ फिल्में गुस्से वाली हैं, तो कुछ फिल्मों में उनका किरदार रोमांटिक वाला है. लेकिन उनका रोमांटिक अंदाज भी दर्शकों को खूब पसंद आया है. साल 1976 में आई फिल्म 'कभी कभी' और 1981 में आई 'सिलसिला' में बिग बी का एक अलग ही रोमांटिक अंदाज देखने के लिए मिला. 

अमिताभ सिर्फ एक्शन और गुस्से वाले किरदारों तक ही सीमित नहीं थे बल्कि हर रोल में उन्होने फैंस के दिलों में अपनी एक अलग ही जगह बनाई हुई है. गुजरते दौर के साथ-साथ उनके किरदार के बदलते दौर भी नजर आए हैं.

'पीकू' में दिखा अलग अंदाज

2015 में आई 'पीकू' फिल्म में अमिताभ बच्चन ने भास्कर बनर्जी का किदार निभाया था. इसमें वो हमेशा अपनी सेहत को लेकर चिंतित रहते हैं. 70 साल की उम्र में उन्हें कोई गंभीर बीमारी हो गई है, जिसकी वजह से बहुत परेशानी का सामना करना पड़ा. दीपिका पादुकोण उनकी छोटी बेटी पीकू का किरदार इस फिल्म में निभा रही हैं. अपने चिड़चिड़े पिता को संभालकर रखती हैं. 

'पीकू' देखने के बाद ये तो साबित हो गया है कि अभिताभ किसी भी उम्र में अपने किरदार को पूरी तरह से निभाना अच्छे से जानते हैं. 

फिल्मों के बाद KBC से घर-घर में छाए

अमिताभ बच्चन को 'कौन बनेगा करोड़पति' यानी KBC से लोगों से एक अलग ही पहचान मिली है. KBC में उनका अंदाज फिल्मों से बिल्कुल ही अलग है. वो एक दम रियल अंदाज में होस्ट करते हैं. 

यहां वह दर्शकों से सीधे बात करते नजर आते हैं. कंटेस्टेंट्स की कहानियां सुनना, उनसे बातचीत करना, मजाक करना और जरूरत पड़ने पर भावुक होने वाला अंदाज भी टीवी पर देखा गया है. उनका ये वाला साइड फैंस को खूब पसंद आता है. टीवी के इस शो ने दर्शकों के बेहद करीब उनको ला दिया है. 

आज भी अधिकतर लोग 'कौन बनेगा करोड़पति' को देखना बिल्कुल भी मिस नहीं करते हैं क्योकि इसमें बिग-बी को देखने के साथ-साथ काफी कुछ सीखने के लिए भी मिलता है. अमिताभ बच्चन सिर्फ फिल्मों के महानायक नहीं रहे, बल्कि टेलीविजन के भी सबसे लोकप्रिय चेहरों में से एक माने जाते हैं. 

अमिताभ ने हर पीढ़ी के साथ खुद को बदला

अमिताभ बच्चन कभी भी आने वाली पीढ़ी से खुद को जुदा या अलग नहीं मानते हैं बल्कि खुद में बदलाव पर युवाओ के साथ जुड़ते हैं. उन्होंने कभी खुद को एक ही तरह के किरदार में कैद नहीं किया. बदलते दौर के साथ-साथ अपने किरदारों को भी बदला है. 

उम्र बढ़ने के साथ-साथ कई किरदारों को निभाकर अलग-अलग पीढ़ियों के लोगों से एक अलग जुड़ाव भी महसूस किया है. यही वजह है आज भी अमिताभ जब किसी फिल्म, एड या KBC में नजर आते हैं, तो उनकी मौजूदगी अपने आप में ही काफी खास हो जाती है. 

Advertisement
Advertisement

Advertisement