Advertisement

Pushpa 2 से पहले थिएटर्स में फिर दहाड़ेगा 'पुष्पाराज', नोट कर लें Pushpa The Rise की री-रिलीज डेट

Pushpa 2 से पहले Allu Arjun की मूवी Pushpa The Rise फिर से थिएटर्स में दस्तर देने वाली है. इस खबर से फैंस काफी एक्साइटेड हो गए हैं.

Latest News
Pushpa 2 से पहले थिएटर्स में फिर दहाड़ेगा 'पुष्पाराज', नोट कर लें Pushpa The Rise की री-रिलीज डेट

Allu Arjun Film Pushpa

Add DNA as a Preferred Source

सुपरस्टार अल्लू अर्जुन (Allu Arjun) की फिल्म पुष्पा 2 (Pushpa 2 The Rule) बॉक्स ऑफिस पर इतिहास रचने को तैयार है. हाल ही में फिल्म का धमाकेदार ट्रेलर भी रिलीज किया गया था. खास बात ये है कि ट्रेलर लॉन्च का इवेंट पटना के गांधी मैदान में रखा गया था. वहीं इसके बाद से ही फिल्म को लेकर चर्चा और भी तेज हो गई है. लोग इसके लिए काफी एक्साइटेड हैं. वहीं अब मेकर्स ने पुष्पा 2 के रिलीज से पहले फैंस की बेताबी को बढ़ा दिया है. मेकर्स ने ऐलान किया है कि पुष्पा द राइज (Pushpa The Rise) थिएटर्स में री-रिलीज होने वाली है.

अल्लू अर्जुन और रश्मिका मंदाना स्टारर पुष्पा 2: द रूल दिसंबर में सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए पूरी तरह तैयार है. अब, फिल्म की टीम ने घोषणा कर दी है कि 2021 की ब्लॉकबस्टर पुष्पा: द राइज का हिंदी वर्जन कुछ दिनों में सिनेमाघरों में फिर से रिलीज होगा. इस खबर की घोषणा करने के लिए मेकर्स ने अल्लू अर्जुन के पुष्पा राज वाले लुक का एक छोटी वीडियो क्लिप एक्स पर साझा किया.

गोल्डमाइंस टेलीफिल्म्स ने साझा किया कि पुष्पा: द राइज (हिंदी) 22 नवंबर, 2024 को सिनेमाघरों में आएगी. इस खबर के सामने आते ही फैंस काफी उत्सुक हो गए हैं. लोग जमकर इसे शेयर कर रहे हैं.

ये भी पढ़ें: Youtube पर सबसे ज्यादा देखे गए इन 10 फिल्मों के ट्रेलर

पुष्पा 2 में अल्लू अर्जुन फिर से पुष्पाराज के किरदार में नजर आएंगे. उनके अलावा श्रीवल्ली के रोल में रश्मिका मंदाना नजर आएंगी. इस फ‍िल्‍म का निर्देशन सुकुमार ने किया है. फ‍िल्‍म में फहाद फाजिल निगेटिव रोल में दिखेंगे.

ये भी पढ़ें: Pushpa 2 की श्रीवल्ली की ये 7 फिल्में OTT पर कतई ना करें मिस

Pushpsa The Rise ने की थी इतनी कमाई?
पुष्पा द राइज 2021 में रिलीज हुई थी. तब फिल्म को जबरदस्त रिस्पॉन्स मिला था और इसने खूब कमाई की थी.  फिल्म ने दुनियाभर ने 350 करोड़ का कलेक्शन किया था.

ख़बर की और जानकारी के लिए डाउनलोड करें DNA App, अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगलफेसबुकxइंस्टाग्रामयूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement