Advertisement
हिंदी न्यूज़एंटरटेनमेंट

'मर्दों की दुनिया में औरत होना आसान नहीं', Samantha की फैन बनीं Alia Bhatt, भरी महफिल में कही ऐसी बात

Alia Bhatt ने Jigra के इवेंट में Samantha Ruth Prabhu की खूब तारीफ की. उनके तमाम वीडियो वायरल हो रहे हैं जिसमें देखा जा सकता है कि सामंथा भावुक हो गई थीं.

Latest News
'मर्दों की दुनिया में औरत होना आसान नहीं', Samantha की फैन बनीं Alia Bhatt, भरी महफिल में कही ऐसी बात

Alia Bhatt praised Samantha Ruth Prabhu 

Add DNA as a Preferred Source

आलिया भट्ट (Alia Bhatt) इन दिनों अपनी अपकमिंग एक्शन थ्रिलर फिल्म जिगरा (Jigra) को लेकर चर्चा में हैं. फिल्म में आलिया और वेदांग भाई बहन के रोल में नजर आएंगे. पिछले दिनों रिलीज हुए इसके ट्रेलर को दर्शकों ने काफी पसंद किया था. वहीं फिल्म की स्टारकास्ट इसकी रिलीज को लेकर अब तैयार है और वो जमकर इसका प्रमोशन कर रहे हैं. इसी बीच जिगरा के प्रमोशनल इवेंट में आलिया ने साउथ की मशहूर एक्ट्रेस सामंथा रुथ प्रभु (Samantha Ruth Prabhu) की खूब तारीफ की. इस दौरान सामंथा इमोशनल भी हो गई थीं. 

हाल ही में हैदराबाद में अपनी फिल्म जिगरा के इवेंट में आलिया भट्ट ने सामंथा रुथ प्रभु की जमकर तारीफ की. आलिया ने एक्ट्रेस को हीरो बताया और उनकी फिल्म को प्रमोट करने के लिए आभार भी जताया. यही नहीं आलिया ने पुष्पा: द राइज का फेमस गाना ऊ अंतवा भी गाया जो सामंथा को डेडिकेट किया था. 

आलिया ने कहा 'मेरी प्यारी सामंथा, तुम ऑन-स्क्रीन और ऑफ-स्क्रीन दोनों में ही असली हीरो हो. मैं तुम्हारी प्रतिभा, तुम्हारी दृढ़ता और तुम्हारी ताकत की बहुत प्रशंसा करती हूं. पुरुषों की दुनिया में एक महिला होना आसान नहीं है. तुम अपने पैरों पर खड़ी हो, और तुम्हारे पास अपनी प्रतिभा और अपनी मजबूत इरादे हैं, जो सभी के लिए एक उदाहरण है.'


ये भी पढ़ें: Jigra Trailer: भाई Vedang Raina को बचाने के लिए Alia Bhatt ने पार की सारी हदें, ट्रेलर में दिखा धमाकेदार एक्शन अवतार


आलिया की ये बातें सुन सामंथा काफी इमोशनल हो गईं. यहां तक कि उनकी आंखों से आंसू भी छलक पड़े थे. ये वीडियो अब काफी वायरल हो रहा है और लोग आलिया की भी जमकर तारीफ कर रहे हैं.


ये भी पढ़ें: Samantha से Nayanthara तक, जानें कितनी पढ़ी लिखी हैं साउथ की ये 8 टॉप एक्ट्रेस


बात करें फिल्म जिगरा की तो ये 11 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी. फिल्म में आलिया भट्ट फुल ऑन एक्शन करते हुए नजर आएंगी. फिल्म का निर्देशन वसन बाला ने किया है.

ख़बर की और जानकारी के लिए डाउनलोड करें DNA App, अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगल, फेसबुक, x, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से. 

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement