Advertisement
हिंदी न्यूज़एंटरटेनमेंट

अपनी Biopic में Golden Boy Neeraj Chopra को चाहता है ये स्टार, नाम जान चौंक जाएंगे आप!

Paris Olympic 2024 के मद्देनजर Golden Boy Neeraj Chopra ट्रेंड में हों. हमारे लिए एक ऐसे किस्से का जिक्र करना जरूरी हो जाता है जो बॉलीवुड एक्टर Akshay Kumar से जुड़ा है. अपने एक इंटरव्यू में अक्षय ने नीरज को लेकर हैरान करने वाली बात कही थी.

Latest News
अपनी Biopic में Golden Boy Neeraj Chopra को चाहता है ये स्टार, नाम जान चौंक जाएंगे आप!

एक इंटरव्यू में अक्षय कुमार ने नीरज चोपड़ा को लेकर बहुत बड़ी बात कही थी

Add DNA as a Preferred Source

Tokyo Olympic Gold Medalist Neeraj Chopra का शुमार उन एथलीट्स में है जिन्हें Paris Olympic 2024 में जैवलिन थ्रो में ओलंपिक Gold Medal का प्रबल दावेदार माना जा रहा है. क्वालिफाइंग राउंड में जिस तरह का प्रदर्शन नीरज ने किया, उसने इस बात को साबित कर दिया कि लोगों ने जो उम्मीद नीरज चोपड़ा से लगा रखी थी वो व्यर्थ नहीं थी.

चूंकि अपने मैच से पहले मेन स्ट्रीम मीडिया से लेकर सोशल मीडिया तक नीरज चोपड़ा छाए हुए हैं. हमारे लिए भी जरूरी हो जाता है एक ऐसे किस्से का जिक्र, जिसमें एक्टर Akshay Kumarने नीरज चोपड़ा को लेकर कुछ ऐसा कह दिया था जिसने खूब सुर्खियां बटोरी थीं.  

बताते चलें कि अक्षय कुमार ने ओलंपिक स्वर्ण पदक विजेता नीरज चोपड़ा को 'बहुत अच्छा दिखने वाला लड़का' बताया और कहा कि वह चाहते हैं कि एथलीट उनकी बायोपिक में उनका किरदार निभाएं.

ध्यान रहे कि टोक्यो ओलंपिक में स्वर्ण पदक जीतने वाले नीरज चोपड़ा ने एक बार कहा था कि वह चाहते हैं कि अक्षय कुमार उनकी बायोपिक में उनका किरदार निभाएं. एक वेबसाइट से बात करते हुए  अक्षय ने कहा था कि मैं कहूंगा कि नीरज चोपड़ा बहुत अच्छे दिखने वाले व्यक्ति हैं. अगर मेरा कोई बायोपिक करेगा तो वो कर सकते हैं.  

दिलचस्प ये कि 2018 में, नीरज ने भी एक वेबसाइट से बात करते हुए कहा था कि अगर उनके जीवन पर कोई फिल्म बनाई जाए तो यह ‘बहुत बढ़िया’ होगा, और कहा कि वह चाहेंगे कि अक्षय या रणदीप हुड्डा में से कोई उनका किरदार निभाए.

बहरहाल, बतौर दर्शक हमारे लिए भी ये देखना दिलचस्प रहेगा कि अगर नीरज चोपड़ा की बायोपिक बनी तो उसमें एक्टर कौन होगा? इसी तरह हम ये भी जानना चाहेंगे कि अगर कभी अक्षय के जीवन पर फिल्म बनी तो उसमें अक्षय कुमार कौन बनेगा.

ख़बर की और जानकारी के लिए डाउनलोड करें DNA App, अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगल, फेसबुक, x, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से. 

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement