एंटरटेनमेंट
Akanksha Chamola Personal Problem: एक्ट्रेस आकांक्षा चमोला ने श्री श्री रविशंकर से अपनी खुशी और ट्रोलिंग पर सवाल किया. फिर, गुरुजी ने उन्हें ऐसा मंत्र और संतुलन का पाठ पढ़ाया कि ये वीडियो वायरल हो गया. चलिए देखते हैं.
टीवी अभिनेता गौरव खन्ना की पत्नी और एक्ट्रेस आकांक्षा चमोला अक्सर अपनी सोशल मीडिया पोस्ट और वेब सीरीज के बोल्ड सीन्स के कारण चर्चाओं में रहती हैं. हाल ही में, उन्होंने ट्रोलिंग और लोगों की नकारात्मकता से परेशान होकर श्री श्री रविशंकर के एक कार्यक्रम में शिरकत की और अपने मन की दुविधा उनके सामने रखी.
कार्यक्रम के दौरान आकांक्षा ने गुरुजी से पूछा कि उन्हें इस बात का गिल्ट महसूस होता है कि वह हमेशा खुश और बबली (हंसमुख) क्यों रहती हैं. उन्होंने साझा किया कि इंडस्ट्री में लोग उनके खुश रहने और नाचने-गाने को लेकर जज करते हैं. आकांक्षा ने सवाल किया, "क्या दुखी रहना ही आज का ट्रेंड है? क्या मुझे स्वीकार किए जाने के लिए सीरियस और मैच्योर व्यवहार करना चाहिए?"
Meet Akansha Khanna wife of Gaurav Khanna 👏
— Sumit (@beingsumit01) May 28, 2026
- Akansha Khanna told Sadhguru that people in the industry often judge her for being too happy, bubbly, and always enjoying life.🤯 pic.twitter.com/a8HLoh9UZq
गुरुजी ने आकांक्षा को सलाह दी कि दूसरों की सोच पर ध्यान न दें. उन्होंने मशहूर गाने 'कुछ तो लोग कहेंगे, लोगों का काम है कहना' का उदाहरण देते हुए कहा कि लोगों की बातों से फर्क पड़ना बंद करना होगा. उन्होंने गंगा और शिवजी की कहानी के माध्यम से संतुलन का गहरा संदेश दिया. गुरुजी ने कहा कि जैसे शिवजी ने गंगा की धारा को अपनी जटाओं में नियंत्रित किया था, वैसे ही आकांक्षा को भी अपनी खुशी को हर जगह जाहिर करने के बजाय भीतर सहेजकर रखना चाहिए और लोगों की समझ के अनुसार ही खुद को व्यक्त करना चाहिए.
आकांक्षा हाल ही में अपनी एक वेब सीरीज में बोल्ड सीन्स के कारण भी आलोचनाओं का शिकार हुई थीं. हालांकि, उनके पति गौरव खन्ना, जिनसे उन्होंने 2016 में शादी की थी, का मानना है कि वे ऑनलाइन नेगेटिव कमेंट्स को अधिक महत्व नहीं देते. यह कपल अपने रिश्ते में आपसी समझ और सम्मान के लिए जाना जाता है. श्री श्री रविशंकर के साथ हुई इस बातचीत के बाद आकांक्षा को अपनी उलझन का समाधान मिल गया.
अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगल, फेसबुक, x, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से