Advertisement
हिंदी न्यूज़एंटरटेनमेंट

6 महीने बाद जेल से रिहा हुईं एजाज खान की वाइफ, ड्रग्स मामले में हुईं थी गिरफ्तार

Ajaz Khan की पत्नी Fallon Guliwala को पिछले साल ड्रग्स मामले में गिरफ्तार कर लिया गया था. कस्टम विभाग ने उनके जोगेश्वरी स्थित घर पर छापा मारा था और वहां से ड्रग्स बरामद हुए थे. वहीं अब उनकी पत्नी रिहा हो गई हैं.

Latest News
6 महीने बाद जेल से रिहा हुईं एजाज खान की वाइफ, ड्रग्स मामले में हुईं थी गिरफ्तार

Ajaz Khan wife Fallon Guliwala

Add DNA as a Preferred Source

बिग बॉस 7 फेम और एक्टर एजाज खान (Ajaz Khan) आए दिन अपने विवादित बयानों को लेकर चर्चा में रहते हैं. पिछले साल उनकी पत्नी फॉलन गुलीवाला (Ajaz Khan wife Fallon Guliwala) भी विवादों में आ गई थीं. उनको कस्टम डिपार्टमेंट ने ड्रग केस में गिरफ्तार कर लिया था. तब एक्टर के घर से भारी मात्रा में ड्रग्स बरामद हुए थे और उनपर ड्रग्स की तस्करी का आरोप लगा था. इस मामले को लेकर फॉलन 6 महीने से जेल में थीं और अब आखिरकार रिहा हो गई हैं. एजाज ने अपनी पत्नी की रिहाई पर खुशी जाहिर की है.

एजाज खान की पत्नी फॉलन गुलीवाला को पिछले साल उनके जोगेश्वरी स्थित आवास पर छापेमारी के बाद ड्रग मामले में गिरफ्तार किया गया था. उनके पास से कई नशीले पदार्थ जब्त किए गए थे. इसके चलते वो 6 महीने से मुंबई की बायकुला जेल में थीं और अब फॉलन को रिहा कर दिया गया. इस दौरान पूरा परिवार उन्हें लेने पहुंचा था. एजाज और अपने बेटे को देख फॉलन इमोशनल हो गईं. 

एजाज ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर अपनी पत्नी की जेल से रिहाई का एक वीडियो शेयर किया. उन्होंने कैप्शन में लिखा 'सभी तूफानों के बाद, आज एक नया अध्याय शुरू होता है. वापस स्वागत है, मेरे प्यार. हमेशा के लिए एक साथ मजबूत.'

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Ajaz Khan (@imajazkhan)

ये भी पढ़ें: BIGG Boss का कंटेस्टेंट, 56 लाख फॉलोअर, चुनाव लड़ा तो एक्टर को NOTA ने भी पीटा, 155 वोट के साथ जमानत भी नहीं बची

टेली मसाला से बातचीत में फॉलन ने कहा 'बहुत बुरा लग रहा है. एक मां के लिए यह सबसे बुरी बात है पर मुझे एक सपोर्टिव पति मिला है, जो दिन-रात मेरे साथ खड़ा रहा. बहुत तकलीफ हो गई.'

बता दें कि पिछले साल नवंबर में कस्टम विभाग ने एजाज खान के जोगेश्वरी स्थित घर पर छापा मारा था. इस दौरान उन्हें वहां से कई दवाइयां और 130 ग्राम मारिजुआना मिला था. तब कस्टम विभाग ने इसे जब्त कर लिया था. इसी को लेकर एक्टर की पत्नी फॉलन को गिरफ्तार कर लिया गया था. 

अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगल, फेसबुक, x, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement