Advertisement

Ajaz Khan के शो 'हाउस अरेस्ट' पर बवाल, कैमरे पर लड़कियों से उतरवाए अंडरगारमेंट्स, पूछा...

ULLU House Arrest Controversy: उल्लू ऐप पर प्रसारित 'हाउस अरेस्ट' को एजाज खान होस्ट कर रहे हैं. जिसमें वह लड़का-लड़कियों से अश्लील हरकतें करवाते नजर आ रहे हैं.

Latest News
Ajaz Khan के शो 'हाउस अरेस्ट' पर बवाल, कैमरे पर लड़कियों से उतरवाए अंडरगारमेंट्स, पूछा...

House Arrest controversy

Add DNA as a Preferred Source

रियलिटी शोज में आजकल कुछ न कुछ ऐसा देखने को मिल जाता है, जिसके बाद सोशल मीडिया पर हंगामा मच जाता है. समय रैना का शो 'इंडियाज गॉट लेटेंट' का विवाद अभी थमा भी नहीं था कि एक और शो ने इंटरनेट पर तहलका मचा दिया है. यह शो एजाज खान का 'हाउस अरेस्ट' है. जिस पर अश्लील कंटेंट परोसने को लेकर कार्रवाई करनी की मांग की जा रही है.  बीजेपी नेता निशिकांत दुबे ने भी एक्शन लेने की बात कही है.

दरअसल, उल्लू ऐप के रियलिटी शो 'हाउस अरेस्ट' की एक क्लिप सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है. जिसमें चैलेंज के नाम पर महिला कंटेस्टेंट्स से सरेआम उनके अंडरगार्मेंट्स उतरवाए जा रहे हैं. वीडियो क्लिप में एक लड़की टास्क के नाम पर अपनी ब्रा-पेंटी उतारती नजर आ रही है. जो कंटेस्टेंट्स यह चैलेंज पूरा कर रहे हैं, उनके लिए होस्ट और बाकी लोग हूटिंग और ताली बजा रहे हैं.

कंटेस्टेंट्स से सेक्स पोजिशन के बारे में पूछा
यह रियलिटी शो Ullu App पर प्रसारित किया जा रहा है. जिसके होस्ट बिग बॉस 7 के हिस्सा रहे एजाज खान (Ajaz Khan) हैं. इसमें कंटेस्टेंट्स एजाज खान के साथ House Arrest यानी एक घर में बंद रहते हैं. एजाज उनको अलग-अलग टास्क देते हैं. जिसमें कैमरे के सामने उनके अंडरगार्मेंट्स तक उतरवाए जा रहे हैं. इतना ही नहीं वायरल क्लिप देखा गया कि एजाज खान कंटेस्टेंट्स से सेक्स पोजिशन के बारे में भी पूछ रहे हैं.

शो को बंद करने की मांग
ये देख लोगों का गुस्सा फूट रहा है. शो को बंद करने की मांग कर रहे हैं. शिवसेना (यूबीटी) सांसद प्रियंका चतुर्वेदी ने कहा कि उन्होंने संसदीय स्थायी समिति के समक्ष इस मुद्दे को उठाया है. ऐसे शो को तुरंत बंद करने की मांग की है. उन्होंने कहा कि उल्लू ऐप और ऑल्ट बालाजी जैसे ऐप अश्लील सामग्री के लिए सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय द्वारा लगाए गए प्रतिबंध से बचने में कामयाब रहे हैं. मैं अभी भी समिति के जवाब का इंतजार कर रही हूं.

संसद के संचार एवं सूचना प्रौद्योगिकी समिति के अध्यक्ष निशिकांत दुबे ने कहा, 'यह नहीं चलेगा, हमारी कमेटी इस पर कार्रवाई करेगी.' शो के विवाद के बीच एजाज खान ने सोशल मीडिया पर पोस्ट किया, 'गेम खेलना है तो आपस में खेलो, मेरे साथ गेम मत खेलो.' वहीं यूजर भी पूछ रहे हैं कि जब समय रैना के शो पर कार्रवाई हो सकती है. 

अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगलफेसबुकx,   इंस्टाग्रामयूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement