एंटरटेनमेंट
एयर इंडिया विमान दुर्घटना के बाद से लापता फिल्म निर्माता Mahesh Jirawala की पहचान हुई है. उनके परिवार के डीएनए नमूने दुर्घटना स्थल से बरामद एक शव से मेल खाए हैं.
12 जून को अहमदाबाद में हुए एयर इंडिया प्लेन क्रैन (Air India India Plane Crash) से पूरा देश सदमे में है. हादसे में 297 लोगों के मारे जाने की खबर है. जैसे जैसे परिवार वालों के DNA सैंपल से बॉडी की पहचान हो रही है वैसे वैसे अंतिम संस्कार के लिए बॉडी को घर वालों को सौंपा जा रहा है. अब इनमें एक गुजराती फिल्म निर्माता महेश कलावाडिया उर्फ महेश जीरावाला काभी जुड़ गया है. कहा जा रहा है कि वो प्लेन में नहीं थे पर वो घटनास्थल के पास मौजूद थे. हादसे के बाद से ही उनका पता नहीं चल रहा था. अब घर वालों के डीएनए सैंपल से महेश की पहचान हो गई है.
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो जब ये प्लेन क्रैश हुआ तो फिल्म निर्माता महेश जीरावाला भी घटनास्थल के पास ही मौजूद थे. कहा जा रहा है कि हादसे के बाद से ही वो लापता थे और उनके परिवार उन्हें खोज रहे थे. जब घटनास्थल के पास से उनका जला हुआ स्कूटर और मोबाइल बरामद हुआ था तो उनके निधन की पुष्टि हुई. फिर जब उनके परिवार से एकत्र डीएनए नमूने दुर्घटना स्थल से बरामद एक शव से मेल खाए तो ये पक्का हो गया कि इस हादसे में महेश की भी मौत हुई थी.
पुलिस के अनुसार, महेश को आखिरी बार दुर्घटना स्थल के आसपास देखा गया था. उसके मोबाइल की लोकेशन के अनुसार वो दुर्घटना से कुछ समय पहले घटनास्थल के पास ही थे. महेश के अवशेष अब परिवार को सौंप दिए गए हैं.
महेश का MAHESH JIRAWALA PRODUCTION नाम का एक प्रोडक्शन हाउज है. इंस्टा प्रोफाइल की मानें तो उनका प्रोडक्शन हाउथ फिल्में, ऐड फिल्म, कॉर्पोरेट फिल्म, यूट्यूब सॉन्ग और डिजिटल मार्केटिंग का काम करता है.
ये भी पढ़ें: Air India Plane Crash घटना के बाद Mandira Bedi को लगा बड़ा झटका, ले रही हैं काउंसलिंग
अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगल, फेसबुक, x, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.