Advertisement

Sidhu Moose Wala की डॉक्यूमेंट्री रिलीज के बाद गैंगस्टर Goldy Brar ने तोड़ी चुप्पी, सिंगर की मौत के तीन साल बाद खोले कई राज

सिद्धू मूसेवाला (Sidhu Moose Wala) की साल 2022 में हत्या कर दी गई थी. जिसके बाद लॉरेंस बिश्नोई के गिरोह के सदस्य गोल्डी बरार ने बीबीसी आई के साथ छह घंटे की बातचीत के दौरान सिद्धू मूसेवाला की हत्या से जुड़ी कई बातें शेयर कीं.

Latest News
Sidhu Moose Wala की डॉक्यूमेंट्री रिलीज के बाद गैंगस्टर Goldy Brar ने तोड़ी चुप्पी, सिंगर की मौत के तीन साल बाद खोले कई राज

Sidhu Moose Wala

Add DNA as a Preferred Source

गुरुवार को बीबीसी ने सिद्धू मूसेवाला (Sidhu Moose Wala) की डॉक्यूमेंट्री रिलीज की है. इस डॉक्यूमेंट्री रिलीज के बाद लॉरेंस बिश्नोई के गिरोह के सदस्य गोल्डी बरार ने बीबीसी आई के साथ छह घंटे की बातचीत की है.इस दौरान उन्होंने पंजाबी सिंगर की मौत के पीछे के कारणों का खुलासा किया है. जैसा कि उनकी हत्या साल 2022 में की गई थी. बरार ने इस दौरान दावा किया है कि मूसेवाला जिसका पहले लॉरेंस बिश्नोई से संबंध और बाद बिश्नोई के राइवल गैंग बंबीहा गिरोह के साथ जुड़े कबड्डी टूर्नामेंट को बढ़ावा देता था. इससे उनके रिश्ते खराब हो गए, लेकिन 2021 में बिश्नोई के सहयोगी विक्की मिड्दुखेडा की हत्या के बाद चीजें खराब हो गईं. 

गोल्डी बरार ने इंटरव्यू में कहा, '' लॉरेंस सिद्धू के संपर्क में था. मुझे नहीं पता कि उन्हें किसने मिलवाया और मैंने कभी नहीं पूछा, लेकिन उन्होंने बात की. सिद्धू लॉरेंस की चापलूसी करने के प्रयास में गुड मॉर्निंग और गुड नाइट के मैसेज भेजता था. इसके अलावा बरार ने ये भी कबूल किया कि मूसेवाला की हत्या मिड्दुखेडा की हत्या में उसकी कथित तौर पर संलिप्तता के कारण हुई थी. उसकी हत्या बंबीहा गिरोह ने की थी और पुलिस ने उसकी मौत को मूसेवाला के मैनेजर शगनप्रीत सिंह से जोड़ा था. हालांकि मूसेवाला से जुड़ा कोई सीधा सबूत नहीं था, लेकिन वह लॉरेंस की नजर में एक संदिग्ध बन गया था.

यह भी पढ़ें- रिलीज होते ही सिद्धू मूसेवाला की डॉक्यूमेंट्री ने मचाया बवाल, नाराज पिता ने उठाए कई सवाल!

सिद्धू मूसेवाला पर गोल्डी ने कही ये बात

गोल्डी ने बीबीसी की डॉक्यूमेंट्री द किलिंग कॉल में कहा, '' हर कोई सिद्धू की भूमिका जानता था, पुलिस जानती थी, यहां तक कि पत्रकार भी जानते थे. वह अपने राजनीतिक प्रभाव, अपने पैसे और अपने संसाधनों का इस्तेमाल हमारे राइवल की मदद करने के लिए कर रहा था, जिन्होंने हमारे भाई को मार डाला. हम चाहते थे कि उसे उसके किए की सजा मिले. उसके खिलाफ मामला दर्ज होना चाहिए था. उसे जेल जाना चाहिए था, लेकिन किसी ने हमारी याचिका नहीं सुनी. इसलिए हमने इसे अपने ऊपर ले लिया. जब शालीनता बहरे कानों पर पड़ती है, तो गोली की आवाज सुनाई देती है. हमारे पास उसे मारने के अलावा कोई ऑप्शन नहीं था. उसे अपने किए का अंजाम भुगतना था, या तो वह या हम बस इतना ही.

यह भी पढ़ें- मौत के इतने दिनों बाद भी कैसे आ रहे हैं Sidhu Moose Wala के गाने

2022 में हुई थी मूसेवाला की हत्या

बता दें कि 28 साल के सिद्धू मूसेवाला, जिनका असली नाम शुभदीप सिंह सिद्धू था. 29 मई 2022 को पंजाब में उनके पैतृक गांव के पास दिनदहाड़े उनकी गोली मारकर हत्या कर दी गई थी. वह अपनी ब्लैक महिंद्रा थार एसयूवी चला रहे थे, जब उन्हें दो वाहनों ने घेर लिया और 24 गोलियां मार दीं. हालांकि उनके चचेरे भाई और दोस्त इस हमले में बच गए. मूसेवाला पंजाब के मोस्ट पॉपुलर सिंगर में से एक थे. वह अपने शानदार गानों के लिए जाने जाते थे. उनके यूट्यूब पर भी लाखों की संख्या में फॉलोअर्स हैं.

अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगलफेसबुकx,   इंस्टाग्रामयूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement