Advertisement
हिंदी न्यूज़एंटरटेनमेंट

Salman Khan के बाद अब Swara Bhaskar को मिले धमकी भरे खत, दर्ज हुई FIR

Swara Bhaskar: अपने बयानों को लेकर सुर्खियों में रहने वाली स्वारा भास्कर एक बार फिर से सुर्खियों में हैं. इस बार उन्हें जान से मानरे की धमकी भरा खत मिल है. स्वारा इसकी शिकायत पुलिस में की है.

Salman Khan के बाद अब Swara Bhaskar को मिले धमकी भरे खत, दर्ज हुई FIR

Swara Bhaskar : स्वारा भास्कर

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: Swara Bhaskar: स्वारा भास्कर अपने बयानों को लेकर हमेशा चर्चा का विषय बनी रहती हैं. हाल ही में उन्होंने अपने ट्विटर पर वीर सावरकर को लेकर एक बयान दिया था, जिसे लेकर हंगामा खड़ा हो गया था. उनके ट्वीट के बाद लोग सोशल मीडिया पर अपनी-अपनी प्रतिक्रियाएं रख रहे हैं. इसी चिट्ठी के मद्देनजर स्वारा भास्कर को एक जान से मारने की धमकी भरा खत मिला है. जिसे लेकर स्वारा भास्कर ने मुंबई के वर्सोवा पुलिस स्टेशन में एफआईआर दर्ज कराई है. बता दें कुछ दिनों पहले सलमान खान और उनके पिता सलीम खान को भी जान से मारने की धमकी मिली थी, जिसके बाद सुपरस्टार के घर के बाहर सिक्योरिटी बढ़ा दी गई थी.

स्वारा भास्कर को मिली चिट्ठी में कथित तौर पर लिखा, ''अपनी भाषा को मर्यादा में रखो... वीर सावरकर का अपनाम नहीं सहेंगे. इस देश का नौजवान. आराम से अपनी फिल्म बनाओ वरना जनाजे उठेंगे.'' वहीं, स्वरा ने वर्सोवा पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई है.

ये भी पढ़ें -   Udaipur Kanhaiya Lal Murder सुनकर कांप उठे बॉलीवुड सितारे, Kangana Ranaut बोलीं- मैं सन्न हूं

अपने एक ट्वीट में स्वारा भास्कर ने लिखा, ''सावरकर ने ब्रिटिश सरकार से माफी मांगी। जेल से बाहर निकलने की गुहार लगाई! यह निश्चित रूप से 'वीर' नहीं हैं।'' 

Swara Bhaskar on Veer Savarkar

ये भी पढ़ें - Udaipur Murder Case: मृतक कन्हैया की पत्नी का बड़ा बयान, कहा- हत्यारों को दो फांसी वरना और किसी को मार देंगे

हाल में उदयपुर में हुए ट्रेलर कन्हैयालाल की हत्या पर अपना बयान दिया है. इस हत्या पर स्वरा भास्कर ने भी गुस्सा जाहिर किया है. उन्होंने ट्विटर इस घटना पर लिखा- 'घोर निंदनीय… कानून के मुताबिक अपराधियों के साथ तुरंत और सख्ती से निपटा जाना चाहिए. जघन्य अपराध… अनन्यापूर्ण, जैसा कि अक्सर कहा जाता है, अगर आप अपने भगवान के नाम पर मारना चाहते हैं तो अपने आप से शुरुआत करें. घिनौना राक्षस. #UdaipurHorror'.

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों पर अलग नज़रिया, फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगल, फ़ेसबुक, ट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

 

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement