Advertisement
हिंदी न्यूज़एंटरटेनमेंट

जन्म देने वाली मां को तो बख्श दो! कॉमेडी के नाम पर अब Swati Sachdeva ने भी फैलाई अश्लीलता, मच गया बवाल

Ranveer Allahabadia का पेरेंट्स पर किए कमेंट का विवाद थमा भी नहीं हैं और अब एक और कॉमेडियन Swati Sachdeva ने भी मां पर विवादित बात कही है. इसपर काफी बवाल मचा हुआ है.

Latest News
जन्म देने वाली मां को तो बख्श दो! कॉमेडी के नाम पर अब Swati Sachdeva ने भी फैलाई अश्लीलता, मच गया बवाल

Swati Sachdeva

Add DNA as a Preferred Source

कुछ महीने पहले पेरेंट्स और महिलाओं पर भद्दे कमेंट करने के मामले में यूट्यूबर रणवीर अलाहबादिया (Ranveer Allahabadia), सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर अपूर्वा मखीजा, कॉमेडियन समय रैना (Samay Raina) और शो इंडियाज गॉट लेटेंट (India's Got Latent) के ऑर्गनाइजर पर गाज गिरी थी. इसका खामियाजा उन्हें भुगतना पड़ा और आज वो कोर्ट के चक्कर काट रहे हैं. अब एक और स्टैंड अप कॉमेडियन का नाम सामने आया है जिन्होंने मां पर भद्दा मजाक किया है. उस कॉमेडियन का नाम है स्वाति सचदेवा (Swati Sachdeva) है. आइए जानते हैं आखिर पूरा मामला क्या है.

स्टैंड-अप कॉमेडियन स्वाति सचदेवा ने अपने एक एक्ट में अपनी ही मां को लेकर मजाक किया था. उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें स्वाति ने कहा 'मेरी मां कूल मॉम बनने की कोशिश कर रही हैं, लेकिन उनसे हो नहीं पा रहा है. अभी हाल ही में मेरा उनके साथ एक हादसा हो गया, उन्होंने मेरा वाइब्रेटर पकड़ लिया था. उन्होंने मुझसे कहा मैंने कमरे में तुम्हारा गैजेट देखा. उनसे वाइब्रेटर नहीं बोला जा रहा है. मां को लगता है कि अगर वो वाइब्रेटर बोलेंगी तो ऑन हो जाएगा.'

वो यहीं नहीं रुकीं, कॉमेडियन ने ये भी कहा कि शर्मिंदगी से बचने के लिए उन्होंने अपनी मां से कहा कि वाइब्रेटर उनके पिता का था. इस पर, उनकी मां ने भी उनसे कहा कि उनके पिता का बेहतर स्वाद है. इस वीडियो पर अब लोगों का रिएक्शन सामने आ रहा है और लोग उन्हें ट्रोल कर रहे हैं. 

ये भी पढ़ें: समय रैना या रणवीर इलाहाबादिया, किसके पास है ज्यादा पैसा?

सोशल मीडिया पर वीडियो आने के तुरंत बाद, यूजर्स ने स्वाति की आलोचना करनी शुरू कर दी. एक ने कहा कि उन्होंने निजी पारिवारिक मामलों को मजाक का टॉपिक बना दिया है. साथ ही लोगों ने उनकी तुलना यूट्यूबर रणवीर अल्लाहबादिया के पेरेंट्स पर किए गए कमेंट से कर डाली है. फिलहाल इस मामले पर स्वाति का कोई रिएक्शन सामने नहीं आया है.

ये भी पढ़ें: Elvish Yadav से लेकर Ranveer Allahbadia तक, विवादों से जुड़ चुका है इन फेमस इंडियन YouTubers का नाम

कौन है स्वाति सचदेवा

स्वाति सचदेवा एक स्टैंड-अप कॉमेडियन हैं. वो एक राइटर, डिजिटल कंटेंट क्रिएटर भी हैं. वो खुद को एक बाइसेक्शुअल हैं और अक्सर LGBTQ के ऊपर वीडियो बनाती हैं जो काफी वायरल होते हैं.

अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगल, फेसबुक, x, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement