Advertisement
हिंदी न्यूज़एंटरटेनमेंट

Adipurush की बुराई करना शख्स को पड़ा भारी, Prabhas के फैंस ने थिएटर के बाहर कर दी पिटाई, देखें वीडियो

प्रभास(Prabhas) और कृति सेनन(Kriti Sanon) स्टारर फिल्म आदिपुरुष(Adipurush) की बुराई करने पर एक शख्स की थिएटर के बाहर लोगों ने जमकर पिटाई कर दी. जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.

Adipurush की बुराई करना शख्स को पड़ा भारी, Prabhas के फैंस ने थिएटर के बाहर कर दी पिटाई, देखें वीडियो

Adipurush Prabhas: आदिपुरुष प्रभास

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: प्रभास(Prabhas) और कृति सेनन(Kriti Sanon) स्टारर फिल्म आदिपुरुष(Adipurush) बीते दिन यानी की शुक्रवार 16 जून को सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है. फिल्म की रिलीज के बाद से प्रभास के फैंस काफी खुश है और उनकी तारीफ कर रहे हैं. वहीं, कुछ ऐसे भी लोग हैं, जिन्हें फिल्म बिल्कुल भी पसंद नहीं आई है. वहीं, फिल्म की रिलीज के बाद कुछ दर्शकों के रिएक्शन सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं. इसी बीच एक दर्शक का सिनेमाघर के बाहर आदिपुरुष की बुराई करना काफी भारी पड़ गया.

दरअसल, हैदराबाद के प्रसाद  IMAX सिनेमाघर के बाहर का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. इस वीडियो में एक शख्स फिल्म को लेकर अपने रिव्यू दे रहा है. उस शख्स को फिल्म जरा भी पसंद नहीं आई है, जिसको लेकर वह बुराई कर रहा है. उस शख्स ने कहा कि प्ले स्टेशन गेम्स के सारे विलेन को इस फिल्म में लाकर रख दिया गया है. हनुमान, बैकग्राउंड स्कोर और कुछ 3डी शॉर्ट्स के अलावा आदिपुरुष में कुछ भी नहीं है. उसके बाद उस शख्स से फिल्म में प्रभास की परफॉर्मेंस को लेकर भी सवाल किया गया है, जिस पर उसने कहा कि भगवान राम का अवतार उन पर अच्छा नहीं लग रहा है. बाहुबली में वह एक राजा थे, उस फिल्म में उनके किरदार को देखकर इस फिल्म में कास्ट किया गया है. ओम राउस ने प्रभास को अच्छे ढंग से पेश नहीं किया है. 

ये भी पढ़ें- Om Raut की बढ़ी मुश्किलें, Adipurush को लेकर हिंदू सेना ने दाखिल की याचिका

लोगों ने की जमकर पिटाई, वीडियो वायरल

उस शख्स ने जैसे ही अपनी बातों को पूरा किया, वहां आस पास खड़े लोगों से बहस होने लगी, क्योंकि वहां मौजूद कुछ लोगों को उस शख्स के द्वारा की गई प्रभास की बुराई रास नहीं आई. वहां. मौजूद लोगों ने ओन कैमरा उस शख्स की जमकर पिटाई की. इस वीडियो पर कई यूजर्स भी लगातार कमेंट कर रहे हैं. एक यूजर ने लिखा- बुरे फैंस, अगर यही चलता रहा तो लोग सिनेमाघरों में जाकर फिल्म देखना बंद कर देंगे. वहीं, अन्य यूजर ने लिखा- यह आज का इंटरनेट पर बुरा वीडियो है. इन सभी के खिलाफ केस रजिस्टर किया जाना चाहिए. एक और यूजर ने इन सभी लोगों को ट्रैक करके अरेस्ट करना चाहिए. 

ये भी पढ़ें- इंजीनियर हैं Adipurush के हनुमान, जानें हर सीन में लाइमलाइट लूटने वाले एक्टर के बारे में दिलचस्प बातें

फिल्म को लेकर लोगों ने जाहिर की नाराजगी

आपको बता दें कि फिल्म के टीजर रिलीज होने के बाद भी इसको काफी आलोचनाओं का सामना करना पड़ा था. वहीं, लोगों को उस वक्त VFX पसंद नहीं आया था. हालांकि रिलीज के बाद भी लोगों ने VFX की काफी बुराई की है. यहां तक कि लोगों का कहना है कि फिल्म में दिखाए गए किरदारों को भी ढंग से पेश नहीं किया गया है.

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement