Advertisement
हिंदी न्यूज़एंटरटेनमेंट

एक्ट्रेस रुचि गुर्जर ने मुंबई के थिएटर में मचाया बवाल, फिल्म के डायरेक्टर-प्रोड्यूसर को चप्पल से पीटा, वीडियो वायरल

एक्ट्रेस Ruchi Gujjar ने एक टीवी सीरियल डील से जुड़े 24 लाख रुपये की धोखाधड़ी के मामले में निर्माता करण सिंह चौहान के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है. एक्ट्रेस ने शो के डायरेक्टर और प्रोड्यूसर को चप्पल से पीटा है जिसका वीडियो वायरल हो रहा है.

Latest News
एक्ट्रेस रुचि गुर्जर ने मुंबई के थिएटर में मचाया बवाल, फिल्म के डायरेक्टर-प्रोड्यूसर को चप्पल से पीटा, वीडियो वायरल

Actress Ruchi Gujjar 

Add DNA as a Preferred Source

एक्ट्रेस रुचि गुज्जर फिर से चर्चा में आ गई है. एक्ट्रेस ने निर्माता करण सिंह चौहान के खिलाफ 24 लाख रुपये के वित्तीय विवाद में धोखाधड़ी, आपराधिक विश्वासघात और धमकी देने का आरोप लगाते हुए एफआईआर दर्ज कराई है. 24 जुलाई, 2025 को ओशिवारा पुलिस स्टेशन में उन्होंने शिकायत दर्ज करवाई है. आगे जानें क्या है पूरा मामला.

दरअसल एक हिंदी टेलीविजन शो के सह-निर्माण से संबंधित ये पूरा मामला है. रुचि का दावा है कि उन्होंने जुलाई 2023 और जनवरी 2024 के बीच अपनी कंपनी एसआर इवेंट एंड एंटरटेनमेंट से करण सिंह चौहान की कंपनी के स्टूडियोज और अन्य खातों में 24 लाख रुपये ट्रांसफर किए थे. रुचि ने बताया कि करण ने दावा किया था कि वो एक हिंदी टीवी शो का निर्माण कर रहे हैं जो जल्द ही सोनी टीवी पर प्रसारित होगा.

रुचि ने कहा 'उन्होंने मुझे सह-निर्माता के रूप में जोड़ने की पेशकश की और परियोजना से संबंधित दस्तावेज भी भेजे.' रुचि ने बताया कि वादे पर भरोसा करते हुए, उन्होंने जुलाई 2023 से जनवरी 2024 के बीच अपनी कंपनी एसआर इवेंट एंड एंटरटेनमेंट के जरिए चौहान की कंपनी के स्टूडियोज से जुड़े खातों में कई बार पैसे ट्रांसफर किए.

हालांकि, रुचि ने पुलिस को बताया कि टीवी शो पर कभी काम शुरू ही नहीं हुआ. एक्ट्रेस ने बताया कि बार-बार संपर्क करने के बावजूद, वो टालते रहे और झूठ बोलते रहे. उन्होंने ये भी आरोप लगाया कि शो के लिए पैसे का इस्तेमाल करने के बजाय, करण ने उसे सो लॉन्ग वैली नाम की एक फिल्म में निवेश कर दिया.

अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगलफेसबुकx,   इंस्टाग्रामयूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.

    Read More
    Advertisement
    Advertisement
    Advertisement