Advertisement
हिंदी न्यूज़एंटरटेनमेंट

एक्ट्रेस Disha Patani के घर पर फायरिंग, इस गैंग ने ली हमले की जिम्मेदारी, कहा- ये तो महज ट्रेलर है

Disha Patani News: एक्ट्रेस दिशा पाटनी के बरेली स्थित घर पर हमला हुआ है, जहां उनके माता-पिता और बड़ी बहन खुशबू पाटनी रहती हैं. पुलिस हमलावरों की तलाश में जुट गई हैं.

Latest News
एक्ट्रेस Disha Patani के घर पर फायरिंग, इस गैंग ने ली हमले की जिम्मेदारी, कहा- ये तो महज ट्रेलर है

दिशा पाटनी (Image Source: @dishapatani)

Add DNA as a Preferred Source

बॉलीवुड एक्ट्रेस दिशा पाटनी (Disha Patani) के घर पर फायरिंग हुई है. यह गोलीबारी एक्ट्रेस के बरेली स्थित घर पर शुक्रवार तड़के 3.30 बजे हुई. बताया जा रहा है कि कुछ बदमाश घर के पास आए और कई राउंड फायरिंग करते हुए फरार हो गए. गनीमत यह रही कि इसमें कोई हताहत नहीं हुआ. इस घटना के बाद हड़कंप मच गया है. पुलिस की कई टीमें गठित कर दी गई हैं.

बरेली पुलिस ने घटना के बाद दिशा पाटनी के घर की सुरक्षा बढ़ा दी है. पुलिस फायरिंग करने वालों की तलाश में जुटी हैं. इलाके के सीसीटीवी कैमरा तलाशे जा रहे हैं. दिशा पाटनी के बरेली वाले घर में उनके माता-पिता और बड़ी बहन खुशबू पाटनी समेत परिवार के अन्य सदस्य रहते हैं.

दिशा पाटनी न उनके परिवार की तरफ से फिलहाल इस मामले में कोई रिएक्शन नहीं आया है. जबकि खुशबू पाटनी तो सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं.

यह भी पढ़ें- कहानी उस एक्ट्रेस की जिसकी 'एक हिचकी' ने उजाड़ दी उसकी दुनिया, सिर मुंडवाकर कराया...

इस बीच सोशल मीडिया पर पोस्ट कर गैंगस्टर गोल्डी बराड़ गैंग ने इस हमले की जिम्मेदारी ली है. पोस्ट में लिखा, 'जय श्री राम, राम-राम सभी भाईयों को. मै वीरेंद्र चारण, महेंद्र सारण (डेलाणा). भाइयों आज ये जो खुशबू पाटनी, दिशा पाटनी की बहन के घर पर जो फायरिंग हुई है, वो हमने करवाई है.'

रोहित गोदारा गोल्डी बरार गैंग पोस्ट

'इसने हमारे पूज्य संत प्रेमानंद जी महाराज और अनिरुद्धाचार्य जी महाराज का अपमान किया था. इसने हमारे सनातन धर्म को नीचा दिखाने की कोशिश की थी. हमारे आराध्य देवी देवताओं का अपमान नही सहा जाएगा. ये तो महज एक ट्रेलर था. अगली बार इसने या किसी और ने हमारे धर्म के प्रति कुछ अभद्रता दिखाई तो उसके घर में किसी को जिंदा नहीं छोड़ेंगे.'

अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगलफेसबुकx,   इंस्टाग्रामयूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से. 

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement