Advertisement
हिंदी न्यूज़एंटरटेनमेंट

पहली दो शादियां टूटीं, साउथ एक्टर बाला ने तीसरी बार लिए सात फेरे, रिश्तेदार कोकिला संग खाईं कसमें

तमिल एक्टर बाला तीसरी बार शादी के बंदन में बंध चुके हैं. उन्होंने अपनी रिश्तेदार कोकिला से बुधवार सुबह शादी की है.

Latest News
पहली दो शादियां टूटीं, साउथ एक्टर बाला ने तीसरी बार लिए सात फेरे, रिश्तेदार कोकिला संग खाईं कसमें
Add DNA as a Preferred Source

तमिल और मलयालम एक्टर बाला ने कई हिट फिल्मों में अपनी एक्टिंग का जलवा बिखेरा है. एक्टर अब तीसरी बार शादी के बंधन में बंध गए हैं. एक्टर ने बताया कि उन्होंने अपनी रिश्तेदार कोकिला से शादी की है. उन्होंने बताया कि पिछले साल जब उनका स्वास्थ्य बिगड़ा था तो कोकिला ने उनका खूब ध्यान रखा. बाला की तीसरी शादी की तस्वीरें तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं.

बाला ने मंदिर में रचाई तीसरी शादी
साउथ एक्टर बाला ने तीसरी बार बुधवार सुबह 8:30 बजे एर्नाकुलम के कलूर पावकुलम मंदिर में शादी कर ली है. वायरल तस्वीरों में देखा जा सकता है कि एक्टर की शादी में फैमिली और क्लोज फ्रेंड्स ही मौजूद रहे. बता दें कि बाला ने इस बार चेन्नई की अपनी रिश्तेदार कोकिला से शादी रचाई है. कोकिला उनकी मां की रिश्तेदारी में उनके अंकल की बेटी हैं.   


ये भी पढ़ें-MP News: Ekta Kapoor की वेब सीरीज गंदी बात पर विवाद, मध्य प्रदेश में रिलीज को लेकर BJP विधायक ने किया विरोध


बाला ने कही ये बात 
समारोह के बाद मीडिया से बात करते हुए, अभिनेता बाला ने कहा, 'कोकिला मेरी रिश्तेदार है, और मेरी इच्छा है कि मेरी मां हमारे साथ जश्न मनाने के लिए यहां होती. वह 74 साल की हैं और उनका स्वास्थ्य खराब है, लेकिन वह वास्तव में इसमें शामिल होना चाहती थीं. इस शादी ने कोकिला का सपना पूरा कर दिया है जो उन्होंने युवावस्था से संजोकर रखा था' उन्होंने ये भी बताया कि कैसे मुश्किल की घड़ी में कोकिला ने उनका साथ दिया. 

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगल, फ़ेसबुक, ट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement