Advertisement
हिंदी न्यूज़एंटरटेनमेंट

Aashram 3: Bobby Deol की सीरीज ने OTT पर तोड़े रिकॉर्ड्स, 32 घंटे के व्यूज चौंका देंगे

Aashram 3: Bobby Deol-Esha Gupta स्टारर वेब सीरीज हर सीजन के साथ नए रिकॉर्ड्स बनाती दिखाई दे रही है. सीरीज का तीसरा सीजन सबसे बड़ा हिट साबित हुआ है.

Latest News
Aashram 3: Bobby Deol की सीरीज ने OTT पर तोड़े रिकॉर्ड्स, 32 घंटे के व्यूज चौंका देंगे

Aashram 4, Bobby Deol

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: बॉबी देओल (Bobby Deol) और ईशा गुप्ता (Esha Gupta) की 'आश्रम 3' (Aashram 3) इन दिनों ओटीटी की सबसे चर्चित वेब सीरीज बनी हुई है. इस सीरीज के एक-एक सीन को सुर्खियां मिल रही हैं. प्रकाश झा निर्देशित MX Original Series ने अभी से रिकॉर्ड्स तोड़ने शुरू कर दिए हैं. इस सीरीज के पहले दो सीजन तो खूब हिट रहे ही थे लेकिन तीसरा सीजन अलग ही ऊंचाइयों पर पहुंच गया है. 'एक बदनाम... आश्रम 3' (Ek Badnaam…Aashram 3) को जबरदस्त सफलता मिल रही है यही कारण है कि रिलीज के 32 घंटों के अंदर सीरीज ने चौंकाने वाला रिकॉर्ड कायम कर लिया है.

Aashram 3 के रिकॉर्ड्स

बॉबी देओल ने बॉलीवुड में शानदार करियर के बाद 'आश्रम' सीरीज के जरिए ओटीटी पर एंट्री की थी और डिजिटल प्लैटफॉर्म पर भी वो हिट साबित हुए. वहीं, हाल ही में सामने आई रिपोर्ट्स की मानें तो इस सीरीज ने रिलीज के 32 घंटों के भीतर की 100 मिलियन की व्यूअरशिप में एंट्री ले ली है.

ये भी पढ़ें- जब Bobby Deol ने लिया था रूसी आर्मी से पंगा, Russia- Ukraine War के बीच वायरल हुई क्लिप

ये सीरीज हर सीजन के साथ ने रिकॉर्ड्स बना रही है. इसके पहले सीजन ने 160 मिलियन व्यूज बटोरे थे. वहीं, जब इसका सीजन 3 एनाउंस हुआ तो फैंस की एक्साइटमेंट इस कदर बढ़ गई कि इसका ट्रेलर रिलीज होते ही यूट्यूब पर नंबर 1 पर ट्रेंड करने लगा.

क्या है इस बार की कहानी

वहीं, 3 जून को 'आश्रम 3' की रिलीज के बाद दर्शकों का जो रिएक्शन मिला उसे देखकर मेकर्स ने फौरन चौथे सीजन का ऐलान कर दिया और इसका टीजर भी रिलीज कर दिया. ये पहली ऐसी भारतीय वेब सीरीज है जिसका चौथा सीजन बन रहा है.

ये भी पढ़ें- ऐसी क्या बात थी कि रोज 3 घंटे मेकअप रूम में ही बिता देते थे Bobby Deol

आश्रम सीरीज की कहानी एक लालची और ढोंगी बाबा निर्मल के ईर्द-गिर्द घूमती है. लेटेस्ट सीजन में काशीपुर वाले बाबा निराला और भी खतरनाक हो गया है और पावर के लिए उसकी लालच बढ़ गई है. आश्रम की ताकत बढ़ने के साथ ही इस 'बदनाम आश्रम' में महिलाओं का शोषण, ड्रग्स और अवैध गतिविधियां बढ़ गई हैं. आश्रम के तीसरे सीजन में पूरी तरह से इस बात पर फोकस किया गया है कि किस तरह पम्मी बाबा का पर्दाफाश करेगी.

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों पर अलग नज़रिया, फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement