एंटरटेनमेंट
सिनेमाघरों के बाद यूट्यूब पर रिलीज होगी अमीर खान की फिल्म सितारे जमीन पर. यह एक बड़ा फैसला है. अब यह हर घर तक पहुंचेगी.
आमिर खान स्टारर फिल्म सितारे जमीन पर, 20 जून को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी. यह फिल्म साल 2007 की तारे जमीन पर की सीक्वल फिल्म है. फिल्म को लोगों ने काफी पसंद किया और इसकी जमकर तारीफ हुई. फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर कमाई भी अच्छी की थी. अब आमिर ने एक बड़ा फैसला लिया है. उन्होंने इस मूवी को किसी भी ओटीटी प्लेटफॉर्म पर ना रिलीज कर सीधा यूट्यूब पर रिलीज करने का ऐलान किया है ताकि ये फिल्म दुनिया के हर कोने तक आसानी से पहुंच सके.
यह साहसिक फैसला फिल्म रिलीज़ के तरीके को पूरी दुनिया में एक नई दिशा देती है. इस तरह से सितारे ज़मीन पर सिर्फ यूट्यूब पर ही देखने को मिलेगी. दूसरे डिजिटल प्लेटफॉर्म पर रिलीज़ नहीं की जाएगी. आमिर खान ने आज ऐलान किया कि उनकी सुपरहिट थिएट्रिकल फिल्म सितारे ज़मीन पर अब 1 अगस्त 2025 से यूट्यूब पर पूरी दुनिया में रिलीज़ की जाएगी. यह एक साहसी और नया कदम है, जिसमें 2025 की सबसे कामयाब फिल्मों में से एक को सीधे लोगों के घरों तक पहुँचाया जाएगा. इस दिल को छू लेने वाली फैमिली ड्रामा में आमिर खान, जेनेलिया देशमुख के साथ-साथ 10 इंटेलेक्चुअल डिसएबिलिटी वाले कलाकार भी शामिल हैं.
आमिर खान की सितारे ज़मीन पर, जो 2007 की क्लासिक तारे ज़मीन पर की स्पिरिचुअल सक्सेसर मानी जा रही है, प्यार, हंसी और समावेशिता का जश्न मनाती है. इस फिल्म ने लोगों के दिलों को गहराई से छू लिया है और अब तक दुनिया भर में ₹250 करोड़ से ज्यादा की कमाई कर चुकी है. अब दर्शक इसे एक छोटी सी फीस देकर यूट्यूब पर रेंट कर सकते हैं, जिससे हर घर और मोबाइल स्क्रीन बन जाएगा जनता का थिएटर.
इस फैसले से प्रीमियम सिनेमा अब और ज्यादा लोगों के लिए आसान हो गया है, चाहे वो अपने घर में हों या सफर में, बस इंटरनेट कनेक्शन चाहिए, जिन दर्शकों ने इसे सिनेमाघर में मिस कर दिया या दोबारा देखना चाहते हैं, उनके लिए यह एक बढ़िया और आसान विकल्प है. भारत ही नहीं, दुनियाभर के नए दर्शकों तक पहुंचने के लिए सितारे ज़मीन पर में प्रमुख भाषाओं में सबटाइटल्स और डबिंग भी दी जाएगी.‘सितारे ज़मीन पर’ की ऑनलाइन रिलीज़ यूट्यूब की बड़ी पहुंच और आसान तरीके से फिल्म दिखाने की सुविधा का फायदा उठाती है. आने वाले समय में आमिर खान प्रोडक्शंस की और भी पसंदीदा फिल्में इसी प्लेटफॉर्म पर दिखाई जाएंगी.
यह खास साझेदारी दिखाती है कि यूट्यूब अब फिल्मों को थिएटर के बाद दिखाने का एक बड़ा और नया तरीका बन गया है. यूट्यूब की पहुँच भारत और दुनिया में बहुत ज़्यादा है. कॉमस्कोर की रिपोर्ट के मुताबिक, 2024 में भारत में 18 साल से ऊपर के 5 में से 4 लोग यूट्यूब इस्तेमाल कर रहे थे. और पूरे दुनिया में, हर दिन यूट्यूब पर मनोरंजन से जुड़ी वीडियो 7.5 अरब से ज़्यादा बार देखी गईं.
देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगल, फ़ेसबुक, ट्विटर और इंस्टाग्राम पर