Advertisement
हिंदी न्यूज़एंटरटेनमेंट

Mammootty के कैंसर की खबर हैं फर्जी, इस वजह से लिया है शूटिंग से ब्रेक

मलयालम सुपरस्टार Mammootty कैंसर से जूझ रहे हैं, ऐसी अफवाहों इन दिनों काफी चर्चा में हैं. इसी बीच अब एक्टर की टीम ने पूरी बात का खुलासा कर दिया है.

Latest News
Mammootty के कैंसर की खबर हैं फर्जी, इस वजह से लिया है शूटिंग से ब्रेक

Mammootty

Add DNA as a Preferred Source

मलयालम सिनेमा के सुपरस्टार ममूटी (Mammootty) अपनी एक्टिंग के जरिए लाखों करोड़ों लोगों के दिलों में जगह बना चुके हैं. इसी बीच एक्टर की हेल्थ को लेकर बड़ी खबर सामने आई थी जिसने उनके फैंस को परेशान कर दिया था. खबरें थीं कि 73 साल के एक्टर कोलन कैंसर (Mammootty cancer rumours) से जूझ रहे हैं, इसी के चलते उन्होंने शूटिंग से ब्रेक लिया है. इस अफवाह पर अब उनकी पीआर टीम ने विराम लगा दिया है. टीम ने उनकी हेल्थ के बारे में अटकलों को खारिज करते हुए पुष्टि कर दी है कि वो बिल्कुल ठीक हैं.

सुपरस्टार के बारे में सोशल मीडिया पर अफवाहें चल रही थीं कि उन्हें कोलन कैंसर है और उन्होंने इलाज के लिए काम से दूरी बना ली है. अब उनकी पीआर टीम ने उनकी हेल्थ के बारे में चल रही अटकलों को खारिज कर दिया है और बताया है कि उनका स्वास्थ्य अच्छा है. टीम ने अफवाहों को 'फर्जी' बताया है और फैंस को आश्वस्त किया कि वो ठीक हैं और उन्होंने रमजान के कारण अपने शूटिंग शेड्यूल से ब्रेक लिया है.

एक्टर की पीआर टीम ने मिड-डे को बताया 'यह फर्जी खबर है. वो छुट्टी पर हैं क्योंकि वो रमजान के लिए रोजा रख रहे हैं. इसी वजह से अपने शूटिंग शेड्यूल से उन्होंने ब्रेक लिया है. ब्रेक के बाद वो मोहनलाल के साथ महेश नारायणन की फिल्म की शूटिंग पर वापस लौट जाएंगे.'

ये भी पढ़ें: इफ्तार पार्टी के चलते बुरे फंसे Vijay Thalapathy, लगा मुसलमानों का अपमान करने का आरोप, FIR दर्ज

photo

April में रिलीज होगी ममूटी की ये फिल्म

ममूटी अब बाजूका में नजर आएंगे जो एक मलयालम भाषा की एक्शन थ्रिलर फिल्म है. इसे डीनो डेनिस ने लिखा और निर्देशित किया है. यह एक पुलिस वाले और एक व्यापारी के बारे में कहानी है जो एक सीरियल किलर को पकड़ने के मिशन पर टीम बनाते हैं, और उसे पकड़ने के लिए एक गेम खेलते हैं. ये मूवी 10 अप्रैल को रिलीज होगी.

ये भी पढ़ें: 'मैं निर्दोष हूं', गोल्ड तस्करी में फंसी Ranya Rao का हुआ बुरा हाल, कोर्ट में ही रो पड़ीं एक्ट्रेस

अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगल, फेसबुक, x, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement