Advertisement

Dhaakad Movie Twitter Review: Kangana Ranaut को लोगों ने बताया 'एक्शन क्वीन', पसंद नहीं आई फिल्म की ये बात

Dhaakad Movie Review: Kangana Ranaut की फिल्म को देखने के बाद कई लोगों ने Twitter पर धमाकेदार रिव्यूज देने शुरू कर दिए हैं.

Latest News
Dhaakad Movie Twitter Review: Kangana Ranaut को लोगों ने बताया 'एक्शन क्वीन', पसंद नहीं आई फिल्म की ये बात

धाकड़ ट्विटर रिव्यू

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत (Kangana Ranaut) की मोस्ट अवेटेड फिल्म 'धाकड़' (Dhaakad) सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है. इस फिल्म में कंगना धमाकेदार एक्शन अवतार में दिखाई दे रही हैं. इस फिल्म में अर्जुन रामपाल (Arjun Rampal) और दिव्या दत्ता (Divya Dutta) भी अहम किरदारों में नजर आए हैं. वहीं, डायरेक्टर रजनीश घई की इस फिल्म को देखने के बाद कई लोगों ने ट्विटर पर अपने रिव्यूज (Twitter Reviews) भी देने शेयर कर दिए हैं. जहां एक तरफ कंगना को तारीफें मिल रही हैं. वहीं, दूसरी तरफ लोगों को फिल्म की एक बात पसंद नहीं आई है.

क्या है Dhaakad की कहानी?

कंगना रनौत ने इस फिल्म में 'अग्नि' का किरदार निभाया है जो इंटरनेशनल टास्क फोर्स की जांबाज एजेंट है. 'अग्नि' के माता-पिता का मर्डर किया गया था और तब से वो इस सवाल जवाब ढूंढ़ रही है कि उन्हें आखिर किसने मारा है और बेरहमी से उनका कत्ल क्यों किया गया है?... उसे सीक्रेट सर्विस के चीफ ने पाला है और उन्होंने ही 'अग्नि' को स्पाई का प्रशिक्षण भी दिया है. फिल्म की कहानी आगे बढ़ती है तो अग्नि को ह्यूमन ट्रेफिकिंग सिंडिकेट का पता लगाने वाले मिशन पर भेजा जाता है.

फिल्म में अर्जुन रामपाल ने सिंडिकेट के खूंखार सरगना रुद्रवीर का किरदार निभाया है जिसे पिछले 10 सालों से खुफिया एजेंसियां तलाश कर रही हैं. रुद्रवीर के काले धंधे में शातिर रोहिणी (दिव्या दत्ता) भी शामिल है. वहीं, अग्नि इन अपराधियों को पकड़ने के पहले प्रयास में फेल हो जाती है और इसके साथी शारिब हाशमी को जान गंवानी पड़ती है. सिर्फ यही नहीं शारिब की नन्ही बच्ची भी खूंखार अपराधियों कि कैद में फंस जाती है. अब अग्नि हारने के बाद दूसरी बार पूरे जोश से इस मिशन पर निकलती है क्योंकि इस बार सवाल एक बच्ची की जान का भी है. इन सबके बीच कहानी में ऐसा ट्विस्ट आता है कि अग्नि के होश उड़ जाते हैं?

 

 

 

ये भी पढ़ें- Bhool Bhulaiyaa 2 Movie Review: Kartik Aaryan ने झोंक दी ताकत, इस शर्त पर वसूल होंगे आपके पैसे

ये भी पढ़ें- Dhaakad: मुश्किल में फंसी Kangana Ranaut की फिल्म, ट्विटर पर ट्रेंड हुआ #BoycottDhaakad

 

फैंस ने दिए ऐसे Review

कंगना की फिल्म में धमाकेदार एक्शन सीन्स और खूंखार विलेन्स के बीच कुछ कहानी और इमोशनल सीन्स की कमी देखने को मिलती है और ये बात दर्शकों को निराश करती है. इस फिल्म को देखने के बाद कई लोगों ने इसके रिव्यूज ट्विटर पर शेयर कर दिए हैं. एक यूजर ने लिखा- '#Dhaakad एक नेक्स जेन थ्रिलर फिल्म है. कंगना रनौत आपने एंट्री से लेकर अंत तक धमाकेदार परफॉर्मेंस दी है'.

दूसरे यूजर ने लिखा कि 'धाकड़ देखने में बेहद खूबसूरत फिल्म है. एक्शन शानदार है लेकिन इसमें सीन के सीक्वेंस अजीब तरीके से लगाए गए हैं जिसकी वजह से इमोशन फील नहीं हो पाते हैं'.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement