Advertisement

Will Smith ने 'थप्पड़ कांड' से पहले सुनाई थी बचपन की दर्द भरी दास्तां, बोले- मां को पीटते थे मेरे पिता

Will Smith ने David Letterman को दिए इंटरव्यू में बताया था कि किस तरह उन्होंने बचपन में मुश्किल दौर का सामना किया था.

Latest News
Will Smith ने 'थप्पड़ कांड' से पहले सुनाई थी बचपन की दर्द भरी दास्तां, बोले- मां को पीटते थे मेरे पिता

विल स्मिथ

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: हॉलीवुड के मशहूर एक्टर विल स्मिथ (Will Smith) ऑस्कर में कॉमेडियन क्रिस रॉक को स्टेज पर थप्पड़ जड़ने की वजह से जबरदस्त विवादों में फंस गए थे. क्रिस ने विल की पत्नी जेडा की बीमारी पर मजाक उड़ाया तो विल को इस पर इतना गुस्सा आ गया कि वो गुस्से से लाल हो गए. वहीं, इस पूरे मामले से कुछ घंटों पहले तक विल काफी शांत नजर आ रहे थे. उन्होंने ऑस्कर में जाने से पहले डेविड लेटरमैन (David Letterman) के एक इंटरव्यू (Interview) दिया था और इस दौरान उन्होंने अपने बचपन की दर्द भरी दास्तां सुनाई थी.

पिता की वजह से टूट गए थे Will Smith

ये इंटरव्यू विल के 'थप्पड़ कांड' से कुछ घंटों पहले ही शूट हुआ था लेकिन रिलीज ऑस्कर के बाद हुआ. इस इंटरव्यू में विल ने बताया था कि 'मैंने अपने करियर ही नहीं बल्कि बचपन में भी जबरदस्त ट्रामा का सामना किया है. मैं अपने पिता की हरकतों की वजह से खुद को कायर समझने लगा था'. विल ने बताया कि उनके पिता, मां को पीटते थे और उन्हें इस बात का बहुत दुख है कि वो कुछ नहीं कर पाते थे.

विल का कहना था कि जब वो इन सबसे बाहर निकले तो उन्हें एहसास हुआ कि वो जिंदगी में अब किसी भी तरह के हालात से लड़ सकते हैं. वो किसी भी इंसान को संभाल सकते हैं और अपनी शादी को भी अच्छे से और खुशहाल बनाए रख सकते हैं.

ये भी पढ़ें- 'थप्पड़ कांड' के बाद पहली बार भारत आए Will Smith, फोटोज देख लोग बोले बॉलीवुड वालों अपना गाल बचाओ!

ये भी पढ़ें- 10 साल तक Oscar में शामिल नहीं हो सकेंगे विल स्मिथ, थप्पड़ कांड के बाद एकेडमी ने लिया एक्शन

विल ने डेविड से कहा कि बचपन के इस ट्रॉमा की वजह से उन्होंने जो कुछ भी झेला है और जो करियर में फेस किया है. उसने उन्हें एक एक्टर के तौर पर और भी मजबूत बना दिया है. उनके कई इमोशन्स को अनलॉक किया है जिससे उन्हें एक बेहतर एक्टर बनने में मदद मिली है.

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों पर अलग नज़रिया, फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगल, फ़ेसबुक, ट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement