Advertisement

Johnny Depp अपनी वकील को कर रहे हैं डेट? कोर्टरूम में दोनों की केमेस्ट्री देख फैंस को हुआ शक

हॉलीवुड एक्टर Johnny Depp और उनकी वकील Camille Vasquez के बीच कोर्टरूम में काफी अच्छी बॉन्डिंग देखी जा रही है.

Johnny Depp अपनी वकील को कर रहे हैं डेट? कोर्टरूम में दोनों की केमेस्ट्री देख फैंस को हुआ शक

जॉनी डेप और केमिली वास्केज

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: हॉलीवुड एक्टर जॉनी डेप (Johnny Depp) और एंबर हर्ड (Amber Heard) के बीच काफी दिनों से कानूनी लड़ाई चल रही है. दोनों के वकील जीतोड़ कोशिश कर रहे हैं अपने  मुवक्किल को जीत दिलाने के लिए. इसी बीच जॉनी डेप और उनकी वकील केमिली वास्केज (Camille Vasquez, Johnny Depp's lawyer) के बीच की केमेस्ट्री ने एक नई अफवाह को हवा दे दी है. कोर्ट रूम में दोनों की बॉन्डिंग देख लोगों को ये शक होने लग गया है कि दोनों एक दूसरे को डेट कर रहे हैं. दोनों के इस रिलेशनशिप के चर्चे ने सुर्खियां बटोर रखी हैं.

केमिली वास्केज, जॉनी डेप का केस देख रही हैं. वकील होने के नाते वो जॉनी से कई बार बात करते हुए नजर आईं पर उनके बीच की इस केमेस्ट्री का लोगों ने कुछ और ही मतलब निकाल लिया है. कोर्टरूम से दोनों की फोटो और वीडियो वायरल हुए हैं जिसमें केमिली जॉनी के हाथ पकड़े, उन्हें हग करते देखी गई. 

जॉनी डेप और केमिली वास्केज

यही नहीं जॉनी डेप भी केमिली के साथ काफी कंफर्टेबल नजर आए. एक वीडियो में वो केमिली के लिए एक जेंटलमैन की तरह कुर्सी खींचते हुए नजर आए. हालांकि दोनों कपल का इसपर कोई रिस्पांस नहीं आया है. कहा जा रहा है कि ये महज एक अफवाह है. 

ये भी पढ़ें: Amber Heard का एक्स पति Johnny Depp पर आरोप, कहा- 'हनीमून पर दबाया था मेरा गला और फिर...'

बता दें कि जॉनी डेप और एंबर हर्ड के बीच चल रही कानूनी लड़ाई में रोज नए नए खुलासे हो रहे हैं. ये मामला तब शुरू हुआ था जब एंबर ने एक लेख में जॉनी पर घरेली हिंसा जैसे शॉकिंग आरोप लगाए थे. इसके बाद जॉनी ने एंबर पर मानहानि का केस कर दिया था. तभी से दोनों अपनी निजी जिंदगी से जुड़े भद्दे खुलासे कर रहे हैं. 

हालांकि जॉनी के फैन्स सोशल मीडिया पर दावा कर रहे हैं कि कोर्ट में एंबर हर्ड नाटक कर रही हैं. जॉनी डेप के फैंस लगातार सोशल मीडिया पर एंबर हर्ड को खरी खोटी सुना रहे हैं. यही नहीं ट्विटर पर #JusticeForJohnnyDepp भी ट्रेंड करने लगा है.जॉनी अपने उपर लगे सभी आरोपों को सिरे से खारिज करते आए हैं. उन्होंने बताया कि एंबर उनके साथ हिंसक हो जाया करती थीं. 

ये भी पढ़ें: Amber की वजह से Johnny Depp को हुआ 23 मिलियन डॉलर का नुकसान, हाथ से निकली फिल्म पाइरेट्स...

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement