Advertisement

Madonna को इंस्टाग्राम ने किया बैन, Live करने से भी रोका, जानिए क्यों ब्लॉक हुईं पॉप स्टार

Madonna और उनके फैंस को तगड़ा झटका लगा है. वो अपने इंस्टाग्राम पर लाइव आने की कोशिश कर रही थीं पर ऐप ने उन्हें ब्लॉक कर दिया है.

Madonna को इंस्टाग्राम ने किया बैन, Live करने से भी रोका, जानिए क्यों ब्लॉक हुईं पॉप स्टार

पॉप स्टार मैडोना

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: हॉलीवुड की पॉप आइकन मैडोना (Madonna)आज भले ही 63 साल की हो गई हों पर उनकी खूबसूरती के आगे आज की हीरोइनें फेल हैं.वो अपने म्यूजिक के साथ अपनी बोल्ड फोटो को लेकर भी सुर्खियों में रहती हैं. सोशल मीडिया पर उनके चाहने वालों की भी कोई कमी नहीं है पर हाल ही उन्हें और उनके फैंस को तगड़ा झटका लगा है. इंस्टा पर लाइव होने से पहले एक नोटिफिकेशन (Insta Notification) देखकर वो हैरान रह गई हैं. इसके बाद से उनके चाहने वाले काफी निराश हो गए हैं.

दरअसल मामला ये है कि हाल ही में मैडोना अपने फैंस से जुड़ने के लिए इंस्टाग्राम (Instagram) पर लाइव आने वाली थी. उससे पहले इंस्टा से उन्हें एक नोटिफिकेशन मिला जिसके कारण वो लाइव नहीं आ पाईं. इंस्टाग्राम ने उन्हें लाइव जाने से बैन कर दिया है. इसके पीछे ऐप ने कम्यूनिटी गाइडलाइंस (Community Guidelines) के उल्लंघन का हवाला दिया है. इसपर खुद मैडोना ने भी हैरानी जताई है. उन्होंने कहा- मैंने अपने जीवन में कभी इतने कपड़े नहीं पहने हैं. मैं स्पीचलेस हूं!

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Madonna (@madonna)

मैडोना ने अपने पर्सनल इंस्टा पर इसका एक वीडियो शेयर किया जिसमें वो लाइव जाने की कोशिश करती नजर आईं पर ऐप ने उन्हें ऐसा करने से बैन कर दिया. पॉप स्टार को मिले नोटिफिकेशन में लिखा है कि, 'हम इंस्टाग्राम को एक प्रेरणा और अभिव्यक्ति के लिए एक प्रमाणिक और सुरक्षित स्थान बनाए रखना चाहते हैं. केवल अपने खुद के फोटो और वीडियो पोस्ट करें और हमेशा कानून का पालन करें. इंस्टाग्राम पर सभी का सम्मान करें, लोगों को स्पैम न भेजें या न्यूड फोटो वीडियो न डालें.'

माना जा रहा है कि इंस्टाग्राम ने ऐसा इसलिए किया क्योंकि मैडोना लगातार अपनी न्यूड तस्वीरें शेयर कर रही थीं. वो कई बार सेमी न्यूड, टॉपलेस और बोल्ड फोटो शेयर करती रहती हैं. इससे पहले भी इंस्टाग्राम उनकी एक न्यूड फोटो डिलीट कर चुका है. हालांकि उनके फैंस को इस खबर से तगड़ा झटका लगा है. उनकी इंस्टा पर अच्छी खासी फैन फॉलोइंग है. उनके इंस्टा पर 18 मिलियन फॉलोवर्स हैं.

80 के दशक में क्वीन ऑफ पॉप के तौर पर भी प्रसिद्ध रहीं मैडोना 63 साल की हैं. सिंगर दो शादियां कर चुकी हैं और वो 6 बच्चों की मां हैं. उनकी दोनों शादी टूट चुकी हैं. हाल ही में उनका अहलामालिक विलियम्स (Ahlamalik Williams) से 3 साल का रिलेशनशिप भी खत्म हो गया. 

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों पर अलग नज़रिया, फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement