Advertisement

Shakira पर लगा बड़ा आरोप, जेल जा सकती हैं सिंगर!

कोलंबियन पॉप स्टार शकीरा Shakira मुश्किलों में फंसती नजर आ रही हैं. उनपर टैक्स चोरी करने का आरोप लगा है. उनके फैंस इस खबर से काफी हैरान हैं.

Shakira पर लगा बड़ा आरोप, जेल जा सकती हैं सिंगर!

शकीरा

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: कोलंबियन पॉप स्टार शकीरा (Columbian Pop Star Shakira) के देश और दुनिया में लाखों करोड़ों फैंस हैं. एक बार फिर पॉप स्टार सुर्खियों में हैं पर इस बार अपने किसी नए गाने को लेकर नहीं बल्कि धोखाधड़ी के मामले को लेकर. स्पेन की एक कोर्ट ने टैक्स की धोखाधड़ी (Tax Fraud) के मामले में शकीरा की अपील को खारिज कर दिया है. इसके बाद उनपर मुकदमे का रस्ता साफ हो गया है. ऐसे में अगर उनपर लगे आरोप सही साबित होते हैं तो उन्हें जेल भी जाना पड़ सकता है. इस खबर से फिलहाल शकीरा के फैंस काफी दुखी हैं. 

ये मामला 2018 का है. शकीरा पर टैक्स फ्रॉड का आरोप लगा था. स्पेनिश अभियोजकों ने सिंगर पर साल 2012 और 2014 के बीच कमाई गई इनकम पर टैक्स के 1.45 करोड़ यूरो (1.55 करोड़ डॉलर) का भुगतान करने में विफल रहने का आरोप लगाया था. इसके बाद शकीरा अदालत में भी पेश हुई थीं. जून 2019 में गवाही देते समय उन्होंने किसी भी गलत काम से इनकार किया था. अब अदालत ने उनकी अपील को खारिज कर दिया है. कोर्ट ने कहा है कि शकीरा पर मुकदमा चलाया जाएगा. अगर उनपर लगे आरोप सही साबित होते हैं तो उन्हें जेल भी जाना पड़ सकता है. फिलहाल सिंगर की लीगल टीम ने एक बयान में कहा है कि वो अपनी बेगुनाही का बचाव करना जारी रखेंगी.

ये भी पढ़ें: Cannes Film Festival में भारत का जलवा, शौनक सेन की डॉक्यूमेंट्री All That Breathes को मिला L'OEil D'Or

2018 में पति को इस वजह से भरना पड़ा था जुर्माना

शकीरा के फुटबॉलर पति पर साल 2018 में गलत काम करने पर लंबा चौड़ा जुर्माना पड़ गया था. उनपर बार्सीलोना के सेंटर बैक ने गेरार्ड पर वैध लाइसेंस के बिना गाड़ी चलाने का आरोप लगा था. स्पेन की एक अदालत ने इसकी जांच में गेरार्ड को दोषी पाते हुए 48000 यूरो यानी 54000 डालर का जुर्माना लगाया था. 

ये भी पढ़ें: Madonna को इंस्टाग्राम ने लाइव जाने से किया बैन, जानिए क्यों ब्लॉक हुईं पॉप स्टार

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों पर अलग नज़रिया, फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगल, फ़ेसबुक, ट्विटर और इंस्टाग्राम पर. 

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement