Advertisement

Squid Game 2 का टीजर रिलीज, इस बार और भी खतरनाक होंगे गेम, जान बचाना होगा मुश्किल

Squid Game के पहले सीजन की कायमबी के बाद अब इसके दूसरे सीजन को लेकर बड़ी अपडेट सामने आई है. सीरीज का फर्स्ट लुक रिलीज कर दिया गया है.

Squid Game 2 का टीजर रिलीज, इस बार और भी खतरनाक होंगे गेम, जान बचाना होगा मुश्किल

Squid Game 2 

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: नेटफ्लिक्स (Netflix) पर सबसे ज्यादा देखे जाने वाले नॉन इंग्लिश सीरीज स्क्विड गेम (Squid Game) ने लाखों लोगों को अपना दीवाना बना लिया था. सोशल मीडिया पर आज तक सीरीज के सीन और मीम ट्रेंड करते हैं. बीते साल रिलीज हुई इस सीरीज का पहला सीजन धमाकेदार रहा जिसके बाद से ही इसके दूसरे सीजन का लोग बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. अब इस कोरियन वेब सीरीज के सीजन 2 की नेटफ्लिक्स ने अनाउंसमेंट कर दी है. इसके बाद से ही स्क्विड गेम 2 (Squid Game 2) सीरीज सोशल मीडिया पर छा गई है. 

नेटफ्लिक्स की साउथ कोरियन वेब सीरीज (Korean Web Series) स्क्विड गेम सीजन 1 का खुमार दुनियाभर में छाया रहा. अब नेटफ्लिक्स ने अपने सोशल मीडिया पर इस सीरीज के सीजन 2 का फर्स्ट लुक रिलीज कर दिया है. महज 10 सेकेंड के इस वीडियो में दूसरे सीजन की जरा सी झलक दिखाई गई है. इसका वीडियो शेयर करते हुए नेटफ्लिक्स ने लिखा- 'रेड लाइट... ग्रीनलाइट... स्किवड गेम सीजन 2 के साथ वापसी कर रहा है.'

इसके साथ ही स्क्विड गेम के डायरेक्ट हवांग डॉन्ग ह्यूक (Hwang Dong-Hyuk) ने फैंस के लिए एक नोट भी शेयर किया है. उन्होंने लिखा- बीते साल स्किवड गेम्स के पहले सीजन को लाने में 12 साल लग गए लेकिन स्किवड गेम को नेटफ्लिक्स की पॉपुलर सीरीज बनने में सिर्फ 12 दिनों का समय लगा. बतौर स्किवड गेम के राइटर, डायरेक्टर और प्रोड्यूसर दुनिया भर में फैंस ने खूब तारीफ की. हमारा शो देखने और पसंद करने के लिए शुक्रिया. अब जी-हन वापस आ रहा है. द फ्रंट मैन वापस आ रहा है, सीजन 2 आ रहा है.

ये भी पढ़ें: Netflix को लगा जोर का झटका, 100 दिन में खोए लाखों सब्सक्राइबर्स

स्क्विड गेम के पहले सीजन ने मचाई थी धूम

स्क्विड गेम का पहला सीजन 17 सितम्बर 2021 को नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम किया गया था. इसकी धमक पूरी दुनिया में दिखाई दी. भारत में इस सीरीज को हिंदी में डब करके रिलीज किया गया था. सीरीज ने कोरिया में ही नहीं बल्कि दुनियाभर में जबरदस्त लोकप्रियता हासिल की थी. इसी के साथ ये नेटफ्लिक्स के इतिहास में सबसे बड़ा शो बन गया था.

आकड़ों के मुताबिक, रिलीज के चार हफ्तों के अंदर ही दुनियाभर में 142 मिलियन यानी 14.2 करोड़ घर ये शो देख चुके थे. नेटफ्लिक्स ने बताया था कि 25 दिनों में इस शो ने 111 मिलियन व्यूज हासिल किए थे. हालांकि इस सीरीज की ऐतिहासिक सफलता की उम्मीद ना तो इसके मेकर्स ने की थी और ना ही इसे स्ट्रीम करने वाले प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स ने. 

ये भी पढ़ें: R Madhavan की फिल्म Rocketry के नाम दर्ज हुई एक और उपलब्धि, टाइम्स स्क्वायर पर लॉन्च हुआ फिल्म का ट्रेलर

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों पर अलग नज़रिया, फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगल, फ़ेसबुक, ट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement