Advertisement

Ricky Martin Case: हॉलीवुड सिंगर पर भतीजे ने लगाया गंभीर आरोप, हो सकती है 50 साल की जेल, रिकी ने किया रिएक्ट

Ricky Martin Case: हॉलीवुड पॉप सिंगर रिकी मार्टिन इन दिनों काफी सुर्खियों में हैं. सिंगर पर उन्हीं के भतीजे ने गंभीर आरोप लगाए हैं जिसे लेकर उन्हें 50 साल तक की सजा भी हो सकती है. अपने ऊपर लगे आरोपों पर रिकी की प्रतिक्रिया भी सामने आई है. जानिए क्या है पूरा मामला.

Latest News
Ricky Martin Case: हॉलीवुड सिंगर पर भतीजे ने लगाया गंभीर आरोप, हो सकती है 50 साल की जेल, रिकी ने किया रिएक्ट

Ricky Martin Case रिकी मार्टिन केस 

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: Ricky Martin Case: हॉलीवुड के जाने माने पॉप स्टार रिकी मार्टिन (Ricky Martin) इन दिनों खबरों में छाए हुए हैं. कुछ हफ्ते पहले, सिंगर के खिलाफ एक केस दर्ज किया गया था जो उनके ही भतीजे ने कराया था. मार्टिन के खिलाफ शिकायत दर्ज कराने वाले उनके भतीजे डेनिस याडील सांचेज ने सिंगर पर गंभीर आरोप लगाए थे. डेनिस का आरोप था कि रिकी उनके साथ सेक्शुअल रिलेशनशिप (Sexual Relationship) में रहे हैं और ये रिश्ता महीनों तक चला था. हालांकि अब इस पर रिकी मार्टिन की ओर से बयान आया है. उन्होंने भतीजे के आरोपों को बेबुनियाद बताया है. रिकी मार्टिन ने अपने वकील के माध्यम से अपना बयान जारी किया है.

कुछ समय पहले रिकी मार्टिन के 21 साल के भतीजे ने उनपर 'सेक्शुअल और रोमांटिक' रिलेशनशिप रखने का आरोप लगाया था. हालांकि रिकी ने अपने ऊपर लगे सभी आरोपों को सिरे से खारिज कर दिया है. उनके वकील ने कहा है कि ये दावे झूठे और घिनौने हैं. रिकी का बयान तब सामने आया है जब उनपर लगे आरोपों की कई रिपोर्ट सामने आईं जिसमें कहा गया कि उनके अपने भतीजे के साथ सात महीने तक का अफेयर था. वहीं प्यूर्टो रिको के कानूनों के अनुसार, अगर सिंगर मामले में दोषी पाए जाते हैं, तो उन्हें 50 साल जेल की सजा काटनी पड़ेगी.

बता दें कि जिस समय सिंगर के खिलाफ शिकायत दर्ज की गई थी, उस समय कानून के अनुसार शिकायत करने वाले की पहचान गुप्त रखी गई थी. उस समय कई मीडिया रिपोर्ट में ये भी कहा गया था कि याचिका रिकी की एक्स ने दायर की थी. 

ये भी पढ़ें: Judith Chemla Domestic Abuse: मशहूर एक्ट्रेस ने दिखाया बिगड़ा हुआ चेहरा, Ex-Boyfriend की करतूत पर किया खुलासा

मार्टिन, जो महीनों से शिकायतकर्ता के साथ रिश्ते में था उनपर ये भी आरोप लगाया गया है कि उसने डेटिंग के दौरान उन पर 'शारीरिक और मनसिक हमले' किए. वहीं स्पेनिश समाचार वेबसाइट मार्का के अनुसार शुक्रवार को मार्टिन के भाई ने कथित पीड़ित की पहचान गायक के भतीजे के रूप में की थी. फिलहाल मामले की सुनवाई 21 जुलाई को होगी.  

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement