Advertisement

Paris Hilton: गायब हुआ इस मशहूर एक्ट्रेस का डॉगी, किया इनाम का ऐलान, खोज में जुटे डिटेक्टिव

Paris Hilton Dog Dimond Baby: मशहूर एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर अपना दर्द बयां करते हुए बताया है कि वे किस मुश्किल दौर से गुजर रही हैं.

Latest News
Paris Hilton: गायब हुआ इस मशहूर एक्ट्रेस का डॉगी, किया इनाम का ऐलान, खोज में जुटे डिटेक्टिव

Paris Hilton Dog Dimond Baby: पेरिस हिल्टन का डॉगी डायमंड बेबी

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: हॉलीवुड की फेमस एक्ट्रेस पेरिस हिल्टन (Paris Hilton) इन दिनों बेहद परेशान हैं. उनकी जिंदगी में बड़ी अहमियत रखने वाली उनकी डॉगी गुमशुदा हो गई है. पेरिस की इस प्रिय पेट डॉग का नाम 'डायमंड बेबी' (Paris Hilton Dog Dimond Baby) है. पेरिस ने उसके खो जाने के बाद सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए अपना दर्द बयां किया है. इसके साथ ही ये भी बताया है कि वो किस कदर परेशान हैं और उसे खोजने के लिए कितने जतन कर रही हैं. उन्होंने इस डॉग को खोज निकालने वाले शख्स के लिए इनाम भी घोषित कर दिया है.

Paris Hilton ने बयां किया दर्द

पेरिस हिल्टन ने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपने डॉगी की कई तस्वीरें और वीडियोज शेयर किए हैं. इस पोस्ट के कैप्शन में उन्होंने लिखा- 'इस बारे में मेरे लिए बात करना बेहद मुश्किल है क्योंकि मेरे शब्द खो चुके हैं'. पेरिस ने बताया कि उनका डॉगी बीते बुधवार से गुमशुता है. उन्होंने पोस्ट में आगेलिखा- 'मैं फोटोशूट कर रही थी और हम घर शिफ्ट कर रहे हैं. मुझे लगता है किसी मूवर ने शायद कोई दरवाजा खुला छोड़ दिया था'.

ये भी पढ़ें- फिल्मों के लिए गंदे काम कर चुकी है ये Superstar Actress? सालों बाद हुआ खुलासा

Dog Dimond Baby को खोजने के लिए किए ये जतन

उन्होंने इस पोस्ट में बताया कि वो कितनी शिद्दत के साथ अपने 'डायमंड बेबी' की तलाश में जुटी हैं. पेरिस ने कहा- 'मेरे परिवार और दोस्तों ने ऊपर से लेकर नीचे तक उसे ढूंढने के लिए सबकुछ छान डाला है. पड़ोसियों के घर-घर जाकर पूछ आए हैं लेकिन हमें अभी तक कोई सुराग नहीं मिला है. हमने जानवरों के डिटेक्टिव, डॉग से बत कर पाने वाले और जानवरों के साइकिक से भी मदद ली है. सिर्फ यही नहीं हम जल्द ही डॉग्स को खोजने वाले ड्रोन्स की भी मदद लेने वाले हैं'.

ये भी पढ़ें- Topless Photo Shoot: फिल्मों में इंटीमेट सीन देने के बाद Ana De Armas फिर हुईं बेबाक, होश उड़ा देंगी ये तस्वीरें

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Paris Hilton (@parishilton)

टूट गया है दिल

हॉलीवुड एक्ट्रेस ने कहा- 'मैं उसे ढूंढने के लिए जो भी कर सकती हूं, कर रही हूं. जिसने भी अपने पेट से प्यार किया है और उसे खोया है वो मेरा दर्द जरूर समझेगा. मेरा दिल टूट गया है. मेरे आंसू नहीं रुक रहे. मैं बेहद दुखी और डिप्रेस्ड हूं. मुझे ऐसा लग रहा है जैसे मेरा एक हिस्सा कहीं खो गया है. उसके बिना यहां कुछ भी पहले जैसा नहीं है. डायमंड बेबी मेरी सबकुछ है. वो सही में मेरी बेटी समान है'.

इनाम का ऐलान

इस पोस्ट के साथ पेरिस ने अपना ईमेल एड्रेस भी दिया है और कहा है कि अगर कोई उन्हें उनकी डॉगी की खबर देगा या उसे लौटा देगा तो इसके बदले उसे इनाम मिलेगा. सिर्फ यही नहीं उससे किसी भी तरह का कोई सवाल-जवाब भी नहीं किया जाएगा.

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement