Advertisement

NMACC Gala: Hollywood स्टार्स पर चढ़ा देसी रंग, साड़ी में नजर आईं Gigi Hadid और Zendaya, देख फैंस हुए क्रेजी

NMACC Gala में Bollywood ही नहीं Hollywood के सेलेब्स का जमावड़ा देखने को मिला. इवेंट में Gigi Hadid और Zendaya इंडिन लुक में नजर आईं. देखें Videos.

Latest News
NMACC Gala: Hollywood स्टार्स पर चढ़ा देसी रंग, साड़ी में नजर आईं Gigi Hadid और Zendaya, देख फैंस हुए क्रेजी

NMACC gala: Zendaya & Gigi Hadid 

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: NMACC Gala: शुक्रवार को मुंबई में नीता मुकेश अंबानी सांस्कृतिक केंद्र (NMACC) के ग्रैंड उद्घाटन के बाद आज शाम NMACC गाला इवेंट रखा गया. इसमें भी मशहूर हस्तियों का जमावड़ा देखने को मिला. बी-टाउन के सेलेब्स एक से बढ़कर एक धमाकेदार लुक में नजर आए. वहीं इस इवेंट में हॉलीवुड स्टार्स ने भी शिरकत की. टॉम हॉलैंड, जेडाया से लेकर अमेरिकी मॉडल गीगी हदीद को स्पॉट किया गया. वहीं करण जौहर, करीना कपूर खान, आलिया भट्ट राजकुमार राव, पत्रलेखा, फरहान अख्तर, शिबानी दांडेकर, भूमि पेडनेकर, चंकी पांडे सहित कई  बॉलीवुड सेलेब्स इस पार्टी में पहुंचे हैं. 

NMACC गाला में लोगों का सबसे ज्यादा ध्यान हॉलीवुड स्टार्स जेडाया और गीगी हदीद के लुक पर था. दोनों को इंडियन लुक में देखा गया. वहीं मार्वल स्टार्स टॉम हॉलैंड भी काफी डैपर लग रहे थे. तीनों इंटरनेशनल सेलेब्स ने रेड कार्पेट पर जलवा बिखेरा. जहां जेंडाया शिमरी साड़ी के साथ रेड कार्पेट पर उतरीं तो वहीं दूसरी तरफ, गीगी हदीद ने गोल्डन साड़ी में रेड कार्पेट पर जलवा बिखेरा.

तीनों के वीडियो और फोटो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहे हैं. उनके लुक पर फैंस फिदा हो गए हैं और उनकी तारीफ करते नहीं थक रहे हैं. तीनों ने मीडिया फोटोग्राफर्स और पपाराजी का अभिवादन किया और तस्वीरों के लिए शानदार पोज दिए.  

ये भी पढ़ें: NMACC: Nita Ambani के इवेंट में बॉलीवुड सितारों का जलवा, SRK की फैमिली संग Salman Khan बॉन्डिंग पर फिदा हुए फैंस

इस इवेंट में माधुरी दीक्षित पति डॉक्टर श्रीराम नेने के साथ पहुंचीं. वहीं फरहान अख्तर पत्नी शिबानी दांडेकर के साथ नजर आए. मसाबा गुप्ता, लारा दत्ता, महेश भूपति, कुशा कपिला, सनी कौशल, भावना पांडे, सीमा सजदेह, महीप कपूर, चंकी पांडे, कबीर खान, मिनी माथुर और ओरहान अवतरामनी सहित कई सेलेब्स इस इवेंट में दिखे.

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement