Advertisement

Judith Chemla Domestic Abuse: मशहूर एक्ट्रेस ने दिखाया बिगड़ा हुआ चेहरा, Ex-Boyfriend की करतूत पर किया खुलासा

Judith Chamela Domestic Abuse: फ्रेंच एक्ट्रेस ने अपने चेहरे पर लगी चोट के निशान दिखाए हैं. उन्होंने एक पोस्ट शेयर किया है जिसमें तस्वीरों के साथ-साथ अपने संग एक साल तक हुई घरेलू हिंसा पर खुलकर बात की है. उन्होंने बताया है कि उनका एक्स किस तरह उनकी बेटी के दिमाग में भी गंदगी भर रहा है. हालांकि, उन्होंने अपने इस एक्स के बारे में डिटेल्स साझा नहीं की हैं.

Latest News
Judith Chemla Domestic Abuse: मशहूर एक्ट्रेस ने दिखाया बिगड़ा हुआ चेहरा, Ex-Boyfriend की करतूत पर किया खुलासा

Judith Chamela: जूडिथ कैमला

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: Judith Chamela Domestic Abuse: फिल्म इंडस्ट्री से जुड़ी कई एक्ट्रेसेस अपने साथ हुई घरेलू हिंसा अत्याचारों के बारे में खुलकर बात करती दिखाई दी हैं. वहीं, हाल ही में मशहूर फ्रेंच एक्ट्रेस जूडिथ कैमला (French Actress Judith Chamela) ने भी कुछ ऐसा ही शॉकिंग खुलासा किया है. उन्होंने अपने चेहरे पर लगे चोट के निशान दिखाए हैं और जो तस्वीर शेयर की है उसे देखकर फैंस हैरान रह गए हैं. एक्ट्रेस ने बताया कि ये तस्वीरें बीते साल की हैं जब उन्हें उनके एक्स-बॉयफ्रेंड ने उन पर हाथ उठाया था. एक्ट्रेस ने चेहरे पर खून के निशान और नीले चोट के निशान साफ नजर आ रहे हैं.

Judith Chamela ने दिखाए चोट के निशान

एक्ट्रेस जूडिथ ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक पोस्ट शेयर किया है. इस पोस्ट में उन्होंने अपनी कुछ तस्वीरें शेयर की हैं जिन्हें देखकर लोग हैरान रह गए. इन फोटोज में उन्हें देखकर जाहिर है कि किसी ने बुरी तरह पीटा है. एक्ट्रेस ने ये फोटोज शेयर करते हुए कैप्शन में अपने साथ ही भयावह घटना बयां की है. उन्होंने लिखा- 'एक साल पहले मेरे चेहरे पर चोट आई थी. मेरी आंख के नीचे नीला-बैंगनी रंग दिखाई दे रहा था. मैंने अपने चेहरे को बिगड़ते हुए देखा था. एक साल पहले मैंने अपने चेहरे को देखा और समझ गई कि अब मैं अपना चेहरा छुपा नहीं सकती हूं'.

ये भी पढ़ें- टाइटैनिक एक्ट्रेस केट विंसलेट के इस न्यू लुक को पहचानना हुआ मुश्किल, आपने देखा क्या

उन्होंने आगे लिखा- 'मेरी बेटी का पिता. जो ये सब करते हैं उन्हें कोई नुकसान नहीं पहुंचता लेकिन क्यों? मैं इस फोटो पर शर्मिंदा नहीं हूं लेकिन उस शर्मिदा होना चाहिए, उसे आज 1 साल बाद भी शर्मिंदा होना चाहिए. ये सोचने के बजाए कि आज भी वो मुझे किसी तरह से बेवकूफ बना सकता है. मेरे बच्चे के दिमाग में गंदगी भरने के बजाए उसे ये सोचने में भी शर्म आनी चाहिए कि वो माफी के काबिल भी है लेकिन ऐसा नहीं है'.

 

 

Domestic Abuse पर किया खुलासा

उन्होंने लिखा- 'मेरे पास इस बात के बहुत सबूत हैं कि उसने मुझे किस कदर नुकसाने की कोशिश की है. मुझे तीसरी बार में पुलिस के पास जाना चाहिए था? एक साल में तीसरी शिकायत दर्ज करवानी चाहिए थी? फिल्म इंडस्ट्री में होने की वजह से 8 महीनों तक टॉर्चर झेलना काफी नहीं था? वो आज भी मेरी बेटी के सामने विक्टिम बनता है'.
जूडिथ ने कहा- 'क्या मुझे ये अपने तक ही रखना चाहिए था? वो आज भी मानता है कि वो कानून के ऊपर है. वो कोर्ट के फैसले को चुनौती देना जारी रखेगा अपनी 5 साल की बेटी को लेकर. मैं अब ये सब बर्दाश्त नहीं कर पा रही हूं. मुझे अब शांति चाहिए. क्या अब सारी बातें साफ हैं?'

ये भी पढ़ें- Johnny Depp से कानूनी लड़ाई हारने के बाद अब स्मगलिंग केस में Amber Heard आया नाम

बता दें कि जूडिथ, फिल्म डायरेक्टर योहान मानका को डेट कर रही थीं. उन्हें बीती मई में घरेलू हिंसा के आरोप में 8 महीने की जेल हुई थी. बताया जा रहा है कि जूडिथ ने तब शिकायत दर्ज की थी जब योहान ने पेरिस की एक गली में जूडिथ पर फोन फेंककर मारा था.

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों पर अलग नज़रिया, फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर. 

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement