Advertisement

Johnny Depp-Amber Heard: पर्दे पर दिखाया जाएगा मिया बीवी का कोर्ट केस, कब और कहां होगी रिलीज, जानें डिटेल

Johnny Depp और उनकी एक्स वाइफ Amber Heard का कोर्ट केस चर्चा में रहा. अब इस हाई प्रोफाइल केस पर एक फिल्म रिलीज होने जा रही है. यहां पढ़ें पूरी डिटेल.

Latest News
Johnny Depp-Amber Heard: पर्दे पर दिखाया जाएगा मिया बीवी का कोर्ट केस, कब और कहां होगी रिलीज, जानें डिटेल

जॉनी डेप, एंबर हर्ड

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: जॉनी डेप (Johnny Depp) और एम्बर हर्ड (Amber Heard) के बीच विवादास्पद मानहानि का मामला काफी सुर्खियों में रहा. इस केस पर दुनियाभर की नजरें थीं. दोनों ने कोर्ट ट्रायल के दौरान एक दूसरे पर जमकर कीचड़ उछाला था. आखिरकार कोर्ट ने 1 जून को जॉनी के पक्ष में फैसला सुनाया और एंबर को 1.5 अरब रुपये बतौर मुआवजा देने का आदेश दिया था. अब खबर आई कि इस केस पर फिल्म बन गई है. ऐसे में लोग उनकी फिल्म के लिए काफी एक्साइटेड हैं. वो इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. अब इस फिल्म नाम क्या है और ये कब कहां रिलीज होगी इसकी डिटेल हम आपको बताते हैं.   

कभी एक्टर जॉनी डेप और एंबर हर्ड हॉलीवुड के फेमस कपल हुआ करते थे पर दोनों का रिश्ता वक्त के साथ बिगड़ता चला गया और कहानी कोर्ट केस और तलाक पर खत्म हो गई. ये कोर्ट केस दुनियाभर में चर्चा में रहा. इस केस को लेकर सोशल मीडिया पर काफी बज था. लोग उनके केस से जुड़े एक एक अपडेट को जानने के लिए बेताब रहते थे वहीं इसपर एक फिल्म की भी डिमांड की जाने लगी. इसी बीच खबर है कि दोनों एक्टर्स के कोर्स केस पर एक फिल्म बनकर तैयार हो गई है जिसका नाम है 'हॉट टेक: द डेप/हर्ड ट्रायल'.

कहां रिलीज होगी ये फिल्म

'हॉट टेक: द डेप/हर्ड ट्रायल' फिल्म एक अमेरिकी ओवर-द-टॉप कंटेंट प्लेटफॉर्म टुबी पर स्ट्रीम की जाएगी. खास बात ये है कि आप इस फिल्म का मजा फ्री में उठा सकते हैं.

ये भी पढ़ें: Johnny Depp की फिर बढ़ीं मुश्किलें, मानहानि के बाद अब लगा चोरी का आरोप

इस दिन रिलीज होगी फिल्म 

ये फिल्म फॉक्स के टुबी पर शुक्रवार यानी 30 सितंबर को प्रीमियर के लिए तैयार है. 

ये भी पढ़ें: Johnny Depp से कानूनी लड़ाई हारने के बाद अब स्मगलिंग केस के पचड़े में फंसी Amber Heard

फिल्म में होंगे ये एक्टर्स 

फिल्म में मार्क हापका (Mark Hapka), जॉनी डेप के रोल में नजर आएंगे. वहीं मेगन डेविस (Megan Davis), एंबर हर्ड का रोल निभाने वाली हैं. 

वहीं मेलिसा मार्टी हापका (Melissa Marty) जॉनी डेप की वकील केमिली वास्केज (Camille Vasquez) का रोल निभाने वाली हैं. मैरी कैरिग (Mary Carrig), एंबर हर्ड की वकील, एलेन ब्रेडहोफ्ट (Elaine Bredehoft) की भूमिका निभाएंगी.

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगल, फ़ेसबुक, ट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

 

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement