Advertisement

Robbie Coltrane Death: 'Harry Potter' के हैगरिड का निधन, 72 साल की उम्र में ली अंतिम सांस

Harry Potter में Hagrid का किरदार निभाने वाले एक्टर Robbie Coltrane का निधन हो गया है. उन्होंने 72 साल की उम्र में दुनिया को अलविदा कहा है.

Latest News
Robbie Coltrane Death: 'Harry Potter' के हैगरिड का निधन, 72 साल की उम्र में ली अंतिम सांस

Harry Potter actor Robbie Coltrane रॉबी कोल्ट्रेन (pc: harrypotterfilm/Insta)

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: Robbie Coltrane Death: हॉलीवुड की हैरी पॉटर (Harry Potter) सीरीज की बेहद तगड़ी फैन फॉलोइंग है. इसी बीच सीरीज के फैंस के लिए बुरी खबर सामने आई है. फिल्म में हैगरिड (Hagid) का किरदार निभाने वाले एक्टर रॉबी कोल्ट्रेन (Robbie Coltrane) का निधन हो गया है. एक्टर ने 72 साल की उम्र में आखिरी सांस ली. कहा जा रहा है कि स्कॉटलैंड के एक अस्पताल में शुक्रवार को उनका निधन हुआ. हालांकि कोई कारण सामने नहीं आया है.

रॉबी कोल्ट्रेन साल 1990 के दशक की क्रैकर () नाम की सीरीज से लाइमलाइट में आए थे. इस सीरीज में उन्होंने एक जासूस का रोल निभाया था. इसके लिए उन्हें ब्रिटिश अकादमी टेलीविजन अवार्ड्स (BAFTA) में बेस्ट एक्टर के अवॉर्ड से भी नवाजा गया था.

ये भी पढ़ें: Harry Potter की राइटर को मिली जान से मारने की धमकी, Salman Rushdie पर हुए हमले को लेकर किया था ट्वीट

वहीं बात करें हैरी पॉटर की तो इस सीरीज में रॉबी ने हैग्रिड की भूमिका निभाई थी. इस रोल के बाद दुनियाभर में उनकी फैन फॉलोइंग में इजाफा हुआ था. ऐसे में उनके निधन से पूरी दुनिया में मौजूद उनके फैंस काफी दुखी हैं. 

हैरी पॉटर लिखने वाली फेमस राइटर जेके रोलिंग (JK Rowling) ने भी रॉबी के निधन पर दुख जताया है.

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगल, फ़ेसबुक, ट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

 

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement